” अग्रज ” बाल व युवाओं को रंगमंच के लिए तराशेगें
अभिनय एवं बाल नाट्य का 45 दिवसीय कार्यशाला….बॉलीवुड के हास्य अभिनेता रघुवीर यादव समापन में होंगे शामिल……अग्रज नाट्य दल का आयोजन…..
बिलासपुर– ( वायरलेस न्यूज) रंगमंच की दुनिया में सक्रिय अग्रज नाट्य दल द्वारा इस वर्ष भी 45 दिवसीय अभिनय एवं रंगमंच कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इसमें बाल कलाकारों से लेकर युवा प्रतिभाओं को तराशा जाएगा । लगभग 30 वर्षों से रंगमंच के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हर वर्ष नई प्रतिभाओं को मंचीय प्रशिक्षण देने का कार्य कर रही है।
संस्था के वरिष्ठ रंगकर्मी सुनील चिपड़े ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रवार्ता में बताया कि इस बार की कार्यशाला का स्वरूप विशेष होगा। पैंतालीस दिनों तक चलने वाली इस कार्यशाला में प्रतिभागियों को अभिनय, थिएटर, वॉइस कल्चर, मंच संचालन, बॉडी लैंग्वेज एवं रंगमंच की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला के दौरान फिल्म, थिएटर और रेडियो से जुड़े विभिन्न विशेषज्ञ प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागियों के साथ तीन से चार नाटकों की तैयारी की जाएगी, जिनका मंचन समापन समारोह में किया जाएगा।
कार्यशाला के समापन अवसर पर आयोजित नाट्य समारोह इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। प्रसिद्ध अभिनेता रघुवीर यादव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। वे अपनी टीम के साथ बिलासपुर आएंगे और चर्चित नाटक “पियानो” का मंचन करेंगे।
सुनील चिपड़े ने बताया कि दर्शकों ने रघुवीर यादव की अभिनय प्रतिभा को फिल्म “मैसी साहब” और लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत में खूब सराहा है।
नाट्य समारोह में संस्था द्वारा “योगेश स्मृति कलाकार सम्मान” से भी रघुवीर यादव को सम्मानित किया जाएगा। संस्था का उद्देश्य बिलासपुर में रंगमंच की नई पीढ़ी तैयार करना तथा थिएटर की गंभीर और रचनात्मक परंपरा को आगे बढ़ाना है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

