🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सुश्मिता सिंह भारतीय वन सेवा में 32 वा रैंक से चयनित, भिलाई बिलासपुर और राजनांदगांव से रहा नाता, रिटा. मुख्य वन संरक्षक श्री बी पी सिंह की बेटी है

On: May 9, 2026 2:07 PM

*सुश्मिता सिंह*
*भारतीय वन सेवा में चयनित*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) संघ लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार शाम भारतीय वन सेवा 2025 को अंतिम चयन सूची जारी की जिसमें 148 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
इस परीक्षा में राजनांदगांव में पली बढ़ी सुष्मिता सिंह का 32 वां रेंक से चयन हुआ है राजनांदगांव के जेएमजे नवजीवन स्कूल में पढ़ाई का प्रारंभ की एवं रॉयल किड्स स्कूल राजनांदगांव से अभी स्कूली शिक्षा प्राप्त की इसके बाद की स्कूल की शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल सरकंडा,जैन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर तथा डीपीएस स्कूल भिलाई से 12 वीं की परीक्षा अध्ययन की।
इसके बाद यूपीएस देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात एक वर्ष नौकरी भी की। नौकरी में रहने के दौरान यूपीएससी की तैयारी में असुविधा हो रही थी इसी वजह से नौकरी से इस्तीफा देकर यूपीएससी की तैयारी में लग गई एवं अपने पांचवें प्रयास में इन्हें सफलता मिली ।
इनके पिता श्री बी पी सिंह भी भारतीय वन सेवा में अधिकारी रह चुके हैं छत्तीसगढ़ में बहुत लंबे समय से अपनी सेवाएं देते रहे वे छत्तीसगढ़ के बहुत से जिलों में एसडीओ, डीएफओ एवं वन संरक्षक एवं मुख्य वन संरक्षक रह चुके हैं और वर्तमान में सेवानिवृत हो गए हैं एवं भिलाई में ही निवासरत है।
सुष्मिता सिंह ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय मां की प्रेरणा एवं पिता का मार्गदर्शन दर्शन है परिवार का साथ व सहयोग एवं ईश्वर की कृपा से ही यह संभव हो सका है साथ अभ्यर्थी का निरंतर प्रयास व दृढ़ निश्चय भी सफलता की कुंजी है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment