*अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर बिलासपुर में गरिमामय समारोह का आयोजन*
*वन्दे मातरम् मित्र मंडल, छत्तीसगढ़ मनाएगा मातृत्व का पर्व*

*बिलासपुर (वायरलेस न्यूज 09 मई 2026) मातृत्व के शाश्वत गौरव एवं महिमा को नमन करने हेतु वन्दे मातरम् मित्र मंडल, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के पावन अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
यह समारोह *रविवार, 10 मई 2026 को सायं 5:00 बजे होटल रेवेनस, गौरव पथ, बिलासपुर* में संपन्न होगा।
समारोह में *आचार्या डॉ. पुष्पा दीक्षित*, अध्यक्षा, पाणिनीय शोध संस्थान, बिलासपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम की *अध्यक्षता सुश्री सुलभा ताई देशपांडे*, अखिल भारतीय सह-कार्यवाहिका, राष्ट्र सेविका समिति करेंगी। *श्रीमती दीपमाला कश्यप*, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच की शोभा बढ़ाएंगी।
वन्दे मातरम् मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष *श्री महेन्द्र जैन* ने बताया कि इस समारोह का उद्देश्य मातृ-शक्ति के त्याग, स्नेह और संस्कार-निर्माण में योगदान को समाज के समक्ष गरिमामय रूप से प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम में मातृ-वंदना, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं प्रबुद्धजनों के विचार भी शामिल होंगे।
प्रदेश महामंत्री *श्री जय सिंह चंदेल* ने नागरिकों, मातृशक्ति एवं सामाजिक संगठनों से समारोह में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

