1 जून से 16 दिवसीय श्री नारायण महामहोत्सव श्री नारायण धाम श्री सत्यनारायण धर्मशाला कामठी लाईन में
पुरुषोत्तम मास में बहेगी भक्ति रसधारा, भक्त लगाएंगे भक्ति का गोता
राधा कृष्ण चरित्र कथा पंडित अर्पित भाई शर्मा के मुखारविंद से
लक्ष्मण लोहिया

राजनांदगांव। ( वायरलेस न्यूज) संस्कारधानी राजनांदगांव में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा 1 जून से 16 जून 2026 तक 16 दिवसीय “श्री नारायण महामहोत्सव” का भव्य आयोजन श्री नारायण धाम, श्री सत्यनारायण धर्मशाला, कामठी लाईन में किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 7:30 बजे तक आयोजित होने वाले इस महाआयोजन में भक्ति, संगीत, कथा एवं धार्मिक आयोजनों की अविरल धारा बहेगी।
16 दिनों में बहेगी भक्ति रसधारा
भक्त लगाएंगे भक्ति का गोता
श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं सहसचिव रामावतार जोशी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास भगवान श्रीहरि की आराधना, समर्पण एवं पुण्य अर्जन का विशेष अवसर होता है। इसी उद्देश्य से समिति द्वारा यह छठवां भव्य नारायण महामहोत्सव आयोजित किया जा रहा है।
शंखध्वनि एवं वैदिक मंत्रोच्चार से होगा शुभारंभ
महामहोत्सव का शुभारंभ 1 जून सोमवार को शंखध्वनि, घंटानाद एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होगा। प्रथम दिवस पर सुंदरकांड पाठ, श्री महासर माता पाठ एवं विविध धार्मिक आयोजनों के साथ भक्तिमय वातावरण निर्मित होगा।
देश-प्रदेश के विख्यात भजन गायक देंगे प्रस्तुति
उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया, श्याम खंडेलवाल, राजेश अग्रवाल (बालाजी) एवं विजय खंडेलवाल ने बताया कि 16 दिनों तक सजे दिव्य एवं भव्य मंच पर भगवान श्री सत्यनारायण की आकर्षक झांकियों के दर्शन होंगे। प्रतिदिन भगवान के विभिन्न स्वरूपों की मनमोहक छवि भक्तों को भावविभोर करेगी।
महामहोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध भजन गायक एवं कथा वाचक अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें अर्चना एवं नेहा वैष्णव, अभिजीत जोशी, पंडित अर्पित भाई शर्मा, इस्कॉन भजन मंडली रायपुर, रूपेश टांक, योगेश अग्रवाल, आकाश एवं शुभम शर्मा, राधा अग्रवाल (गोंदिया), रानी सती दादी मंगल पाठ महिला मंडल, बाल व्यास हार्दिक व्यास, निखिल श्याम शर्मा, राधिका शर्मा एवं वैष्णवी रंगारी , भजन प्रस्तुति देंगे व प्रमुख रूप से शामिल रहेंगे।
21 हजार दीपों से सजेगी देव दीपावली
14 जून को रात्रि 7:30 बजे दिल्ली दरवाजा गायत्री मंदिर के पास आयोजित “नारायण हरि रसोत्सव” में कानपुर उत्तरप्रदेश के विख्यात भजन गायक शिवम वर्मा अपनी भक्तिमय प्रस्तुति रस अमृत पान का पान करायेगे ।
महामहोत्सव के 15 वें दिवस अमावस्या पर 21 हजार दीपों से सुसज्जित भव्य देव दीपावली का आयोजन दिल्ली दरवाजा से श्री सत्यनारायण मंदिर तक किया जाएगा। वहीं अंतिम दिवस विश्व शांति एवं मंगलकामना के साथ श्री सत्यनारायण कथा, हवन, यज्ञ एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होंगे।
महिला मंडलों एवं सामाजिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता
महाआयोजन को सफल बनाने में विभिन्न महिला मंडलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। दीपा शर्मा, भावना अग्रवाल, शारदा तिवारी, अलका खंडेलवाल, मंजू खोखरिया, मधु खंडेलवाल, सुषमा राठी, साधना तिवारी, सुमित्रा बेन, अलका जानी, कीर्ति अग्रवाल, टीना खंडेलवाल ,रचना मेनन, मौसमी शर्मा एवं रंजना शर्मा बुलबुल अग्रवाल , सहित अनेक महिलाएं सेवाभाव से आयोजन में जुटी हुई हैं।
भवन व्यवस्था प्रभारी नीतीश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल एवं ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। समिति के सदस्य विष्णु लोहिया, संतोष सिंघल, नारायण अग्रवाल, नरेंद्र गोयल एवं जुगल किशोर अग्रवाल ने समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्ति रसधारा में सहभागी बनने की अपील की है।
उपरोक्त जानकारी श्री सत्यनारायण मंदिर समिति के सचिव सौरभ खंडेलवाल एवं उत्सव प्रभारी लक्ष्मण लोहिया ने दी।
संपर्क : 9039790805, 9827193911
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.05.29राज्यपाल श्री डेका से पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता ने की सौजन्य भेंट*
Uncategorized2026.05.29नियंत्रक , खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिबाजार के 22 फल विक्रेता के पास से सड़े फल जप्त कर नष्ट किए
Uncategorized2026.05.29दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के राजनांदगांव स्टेशन पर विशेष नाका टिकट जांच अभियान में 86,325 का राजस्व अर्जित
Uncategorized2026.05.291 जून से 16 दिवसीय श्री नारायण महामहोत्सव श्री नारायण धाम श्री सत्यनारायण धर्मशाला कामठी लाईन मेंपुरुषोत्तम मास में बहेगी भक्ति रसधारा, भक्त लगाएंगे भक्ति का गोता


