🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के राजनांदगांव स्टेशन पर विशेष नाका टिकट जांच अभियान में 86,325 का राजस्व अर्जित

On: May 29, 2026 12:50 PM

*दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के राजनांदगांव स्टेशन पर विशेष नाका टिकट जांच अभियान में 86,325 का राजस्व अर्जित।*

*दपूमरे, नागपुर मंडल – राजनांदगांव ( वायरलेस न्यूज) 29 मई 2026*

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 28.05.2026 को राजनांदगांव स्टेशन पर विशेष नाका टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर नियंत्रण स्थापित करते हुए रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करना था।

अभियान के दौरान कुल 200 मामलों में कार्रवाई करते हुए 86,325/- की आय अर्जित की गई। इसमें बिना टिकट यात्रा के 94 मामलों से 45,050/-, अनियमित टिकट के 93 मामलों से 39,875/-, अनबुक्ड लगेज के 12 मामलों से 1,200/- तथा धूम्रपान के 01 मामले से 200/- की वसूली की गई।

इस अभियान में सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में 02 मुख्य टिकट निरीक्षक, 12 टिकट परीक्षक एवं 02 आरपीएफ कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अपील की जाती है कि वे सदैव वैध एवं उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित, सुगम एवं अनुशासित यात्रा में सहयोग प्रदान करें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment