राज्य स्तरीय ताइक्वांडो रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का समापन 31 मई को, 55 रेफरी एवं प्रशिक्षकों को प्रदान किए जाएंगे प्रमाण पत्र।
बिलासपुर, वायरलेस न्यूज 31 मई 2026।
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा दिनांक 29 मई से 31 मई 2026 तक त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रेफरी सेमिनार एवं रिफ्रेशर कोर्स का समापन समारोह तथा प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम 31 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे त्रिवेणी भवन मे आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका निगम बिलासपुर के महापौर श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारीगण भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उपरोक्त जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य का ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी ने बताया कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के 10 जिलों से आए 55 रेफरी एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया। सेमिनार का उद्देश्य ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में नवीनतम नियमों, तकनीकी पहलुओं तथा निर्णायक कार्यप्रणाली की जानकारी प्रदान कर रेफरियों एवं प्रशिक्षकों की दक्षता में वृद्धि करना रहा।
समापन समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही सेमिनार में प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु पधारे अंतरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोच सुंदरमनी पटेल का विशेष सम्मान भी किया जाएगा। उनके मार्गदर्शन एवं अनुभव का लाभ प्रतिभागियों को प्राप्त हुआ, जिससे प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं उपयोगी सिद्ध हुआ।
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य में ताइक्वांडो खेल के तकनीकी स्तर को सुदृढ़ करने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए योग्य रेफरी एवं प्रशिक्षकों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
संघ ने सभी खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

