*बिलासपुर की राजनीति के मजबूत स्तंभ अमर को मिली नई जिम्मेदारी, भाजयुमो नेता रौशन ने दी बधाई*
*00 भाजपा कोर कमेटी में बढ़ा बिलासपुर का मान*
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ की राजनीति में संगठन, सुशासन और विकास की पहचान बन चुके बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। भाजपा संगठन में उनकी नई भूमिका को न केवल बिलासपुर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता रौशन सिंह, विधायक प्रतिनिधि शरद यादव ने अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
जैसा कि ज्ञात हो कि अमर अग्रवाल छत्तीसगढ़ भाजपा के उन वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने संगठन और शासन दोनों स्तरों पर अपनी कार्यक्षमता की अलग पहचान बनाई है। अमर अग्रवाल लंबे समय से भाजपा की राजनीति के प्रमुख चेहरों में रहे हैं। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने जनता का विश्वास अर्जित किया। डा. रमन सिंह सरकार में स्वास्थ्य, वित्त, वाणिज्यिक कर तथा नगरीय प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने कई जनहितकारी योजनाओं को गति दी। उनकी मजबूत जनस्वीकृति, संगठनात्मक क्षमता और विकासोन्मुखी सोच ने उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के भरोसेमंद नेताओं में शामिल किया है। जनसंपर्क और जनसेवा को राजनीति का आधार मानने वाले अमर अग्रवाल लोगों के बीच में सुख दुःख में एवं बस्ती चलो अभियान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से लगातार जनता के बीच सक्रिय रहते हैं। भाजपा प्रदेश कोर कमेटी में उनकी नियुक्ति को संगठन की मजबूती तथा प्रदेश में पार्टी की रणनीतिक भूमिका को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर विचार एवं काव्य गोष्ठी तथा सम्मान समारोह आयोजित,थावे विद्यापीठ के कुलपति डॉ. विनय कुमार पाठक का हुआ अभिनंदन
राष्ट्रीयNovember 1, 2026बड़ी खबर:ओमान से भारत लाया गया महादेव सट्टा ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर सीबीआई ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से कराया प्रत्यर्पण, रायपुर की अदालत में पेशी की तैयारी; रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया था आरोपी
बिलासपुरOctober 30, 2026बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने
बिलासपुरOctober 30, 2026स्वच्छ बिलासपुर की सोच को मिला सम्मान, “हमर बिलासपुर” सोशल मीडिया पर जनभागीदारी की अनूठी पहल,‘स्वच्छ बिलासपुर, आपकी बात’ अभियान में गूंजे जनसुझाव, अमर अग्रवाल ने उत्कृष्ट आइडिया देने वालों को किया सम्मानित,हमर बिलासपुर ग्रुप में शामिल सेवानिवृत्त अधिकारियों की सेवाओं का किया सम्मान*

