लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल के सहयोग से संचालित डायलिसिस सेंटर का वरिष्ठ लायन पदाधिकारियों ने किया अवलोकन
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल के सहयोग से आराध्या हॉस्पिटल में संचालित डायलिसिस सेंटर का अवलोकन करने हेतु अंतरराष्ट्रीय निदेशक पद के एंडोर्सी PMJF लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल, MJF लायन मनीष शाह (GAT एरिया लीडर, MCC), MJF लायन प्रवीण वशिष्ठ (DG एवं MCC Elect) तथा डॉ. जवाहर बिहानी (PDG) आराध्या हॉस्पिटल पहुँचे।
इस अवसर पर उन्होंने डायलिसिस उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों एवं उनके परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उपचार की गुणवत्ता, उपलब्ध सुविधाओं तथा सेवा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों एवं उनके परिजनों ने सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा सहयोगात्मक वातावरण की सराहना की।
आराध्या हॉस्पिटल के संचालक डॉ. रजनीश पाण्डेय ने आगंतुक अतिथियों को डायलिसिस की संपूर्ण प्रक्रिया, आधुनिक जांच व्यवस्था तथा मरीजों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे अनेक परिवारों को राहत मिल रही है।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ लायन पदाधिकारियों ने लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल द्वारा किए जा रहे इस सेवा कार्य की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि समाजहित में इस प्रकार की स्थायी सेवा परियोजनाओं (Permanent Projects) की जिले में अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने विशेष रूप से क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. कमल छाबड़ा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे सेवा के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संचालित यह परियोजना लायनवाद की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।
अतिथियों ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी लायंस क्लब बिलासपुर रॉयल इसी प्रकार समाज के जरूरतमंद वर्गों की सेवा हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा तथा मानवता की सेवा के नए आयाम स्थापित करेगा। लायन कमल छाबड़ा को इस उत्कृष्ट योगदान के लिये इंटरनेशनल डायरेक्टर का प्रशंसा पत्र एवं मल्टिपल के मेडल से सम्मानित किया.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

