——————–
*पूर्व कुलसचिव तिवारी का*
*86 वाँ जन्मदिवस मना*
~~~~~~~~~~~~~~~~
बिलासपुर/ ( वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ी भाषा को समर्पित प्रख्यात साहित्यकार और समीक्षक पूर्व कुलसचिव नंदकिशोर तिवारी जी का 86 वाँ जन्मदिन उनकी शारिरिक अस्वस्थता के पश्चात् भी उनके निवास पर वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवियों ने मनाया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे नगर में साहित्यिक गतिविधियां बहुत अच्छी है।
नन्दकिशोर जी ने आगे कहा कि साईं आनंदम् सहित अनेक स्थान साहित्य के केन्द्र बन
चुके हैं जहा नंदकिशोर तिवारी सांई आनंदम में हो रही साहित्यिक गोष्ठियों एवं
नवीन सृजन और छंदबद्ध कविताओं के सृजन तथा मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि रचना की लयात्मकता सबसे महत्वपूर्ण तत्व हैं।ज्ञातव्य हो कि श्री तिवारी ,, लोकाक्षर,, छत्तीसगढ़ी के प्रकाशक और संपादक भी हैं।
वरिष्ठ कवि बुधराम यादव जी ओमप्रकाश प्रकाश भट्ट,अमृत लाल पाठक,विजय तिवारी और उनके परिवारजनों के मध्य , पूर्ण साहित्यिक वातावरण में उनका जन्मदिवस मनाया गया।
इस अवसर पर श्री तिवारी ने बुधराम यादव जी का उनके नवीनतम संग्रह,, गीत मुक्ति का प्रथम प्रणव है,, हेतु शाल श्रीफल से आत्मीय सम्मान किया।
उपरोक्त साहित्य मनीषीयों ने नन्दकिशोर तिवारी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित रचनाओं का स्वर पाठ किया ।
इस अवसर पर तिवारी जी की पोती जिज्ञासा और पोते रुद्राक्ष ने सक्रियता से सभी व्यवस्थाएं की ।
अंत में उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना की गई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

