*पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नई कार्यकारिणी आज लेगी शपथ, प्रवीण झा बने अध्यक्ष, सुधीर झा सचिव*
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) छठ घाट स्थित पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार, 21 जून को सायं 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। मंच की सामान्य सभा की बैठक में सर्वसम्मति से लिए गए निर्णय के अनुसार नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, जिसमें प्रवीण झा को अध्यक्ष तथा सुधीर झा को सचिव नियुक्त किया गया है। नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल आगामी तीन वर्षों के लिए निर्धारित किया गया है।
मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में संगठन के विस्तार, सांस्कृतिक गतिविधियों के संरक्षण और समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी के गठन पर सहमति बनी थी। इसके बाद अध्यक्ष और सचिव के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसकी औपचारिक घोषणा एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार को आयोजित होगा।
छठ घाट परिसर में आयोजित होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह के दौरान नई कार्यकारिणी की संपूर्ण सूची की घोषणा भी की जाएगी। मंच के पदाधिकारियों का मानना है कि नई टीम संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित तथा प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
निमंत्रण पत्र के अनुसार समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, अध्यक्ष केंद्रीय जिला सहकारी बैंक बिलासपुर रजनीश सिंह तथा महापौर पूजा विधानी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच ने समाज के सभी प्रबुद्धजनों, सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। मंच के अनुसार छठी मइया की असीम कृपा, समाजजनों के सहयोग और आशीर्वाद से नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है, जो आने वाले तीन वर्षों में सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से समाज के हित में कार्य करेगी।
कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक रात्रिभोज का भी आयोजन किया गया है। मंच के पदाधिकारियों ने इसे संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

