*“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” में बड़ी सफलता नैनपुर मोबाइल चोरी प्रकरण के दो फरार आरोपी गिरफ्तार।*
*दपूमरे, नागपुर मंडल – ( वायरलेस न्यूज 22 जून 2026) *
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत यात्रियों की सुरक्षा एवं उनके सामान की चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोबाइल चोरी के एक मामले में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
ज्ञात हो कि दिनांक 06.05.2026 को नैनपुर रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर एक यात्री का मोबाइल चोरी हो गया था। इस संबंध में शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी), नैनपुर, मध्यप्रदेश में अपराध क्रमांक 09/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल एवं शासकीय रेल पुलिस द्वारा आरोपियों की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 16.06.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर जीआरपी नैनपुर एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घंसौर क्षेत्र के ग्राम रूपदौन में कार्रवाई करते हुए महेश तुलसीराम परते, निवासी बिजटोला, चौकी रूपदौन, तहसील घंसौर, जिला सिवनी (मध्यप्रदेश) को हिरासत में लिया। उसके कब्जे से चोरी गया मोबाइल बरामद किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने उक्त मोबाइल को घंसौर स्थित कोहिनूर मोबाइल दुकान से खरीदा जाना बताया। प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान पर दबिश दी गई, किंतु दुकान संचालक मौके पर नहीं मिला। इसके पश्चात लगातार निगरानी एवं खोजबीन के दौरान दिनांक 19.06.2026 को कोहिनूर मोबाइल दुकान, घंसौर के संचालक अशोक यादव (उम्र 37 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को प्रकरण में संलिप्त पाए जाने पर जीआरपी नैनपुर द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई श्री मुन्नवर खुर्शीद, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के निर्देशन तथा श्री चेतन दिलीपराव जिजकार, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल के मार्गदर्शन में संपन्न की गई।
रेलवे सुरक्षा बल, नागपुर मंडल द्वारा “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” के अंतर्गत रेलगाड़ियों एवं रेलवे परिसरों में यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाओं की रोकथाम तथा अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
रेलवे सुरक्षा बल यात्रियों से अपील करता है कि रेलगाड़ियों, रेलवे स्टेशनों एवं स्टेशन परिसरों में किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध गतिविधि अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देने पर तत्काल निकटतम आरपीएफ पोस्ट, ड्यूटी पर तैनात रेलवे कर्मचारी, टीटीई अथवा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

