🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नेशनल हाईवे 45 का कुछ माह पूर्व ही मंत्री जी ने निरीक्षण किया और ठेकेदारों के कार्यों से संतुष्ट भी थे फिर क्या..

On: July 17, 2026 1:38 PM

नेशनल हाईवे 45 का कुछ माह पूर्व ही मंत्री जी ने निरीक्षण किया और ठेकेदारों के कार्यों से संतुष्ट भी थे फिर क्या..

रोड का निरीक्षण कर रहे मंत्री जी

जनता के करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार छत्तीसगढ़ सुशासन सरकार कि एक और विकास स्पेश टेक्नोलॉजी की बिलासपुर- रतनपुर से पेंड्रा तक नेशनल हाईवे-45 पहली ही बारिश के बाद कई हिस्सों में दरारें पड़ने,सड़क धंसने और किनारों के टूटने की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

लेकिन सरकार के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ेगा जिम्मेदार ठेकेदार इंजीनियर पर ठीकरा फोड़ देंगे बात खत्म हो।छत्तीसगढ़,सरकारें कब लेंगी जिम्मेदारी? कब तक नीचे वालों को बनाया जाएगा बलि का बकरा

इस सड़क के निर्माण पर 510 करोड़ रु स्वाहा कर दिया गया फिर भी छत्तीसगढ़ सरकार गुणवत्ता से नहीं करती समझौता छत्तीसगढ़ सुशासन सरकार कि गुणवत्ता कहां गई! बिलासपुर अमरकंटक मार्ग

नेशनल हाईवे-45 पहली बारिश में ही बेनकाब हो गई है, सड़क पर लंम्बी दरारेंऔर गड्डों ने खड़े किए बड़े सवाल? जिम्मेदार ठेकेदार,इंजीनियर पर फोड़ देंगे ठीकरा, जिम्मेदारी खत्म, पर मंत्री जी भी तो कम जिम्मेदार नहीं है क्योंकि हाल ही में उन्होंने इस सड़क का निरीक्षण किया था। वे भी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते हैं?
बिलासपुर जिले में रतनपुर से पेंड्रा तक नेशनल हाईवे-45 पहली ही बारिश के बाद कई हिस्सों में दरारें पड़ने,सड़क धंसने और किनारों के टूटने की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही सड़क कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क बनाने में भारी भ्रष्टाचार किया गया है,उनका आरोप है कि निर्माण के दौरान निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन नहीं किया गया। लोगों का दावा है कि मजबूत आधार तैयार करने के बजाय सीधे मिट्टी पर डामर बिछा दिया गया,जिससे बारिश के बाद जमीन बैठने लगी और सड़क में दरारें दिखाई देने लगीं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment