**बिलासपुर में लगातार बारिश के बाद जनजीवन को सामान्य बनाने हेतु अमर अग्रवाल ने दिए निर्देश**
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। इस चुनौतीपूर्ण समय में बिलासपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने विधानसभा सत्र की व्यस्तताओं के बीच स्थिति का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर राहत कार्यों को गति प्रदान की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और उन्हें राहत पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
राहत और बचाव कार्यों को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से श्री अग्रवाल ने एक विशेष ‘टास्क फोर्स’ को निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जलभराव वाले क्षेत्रों में त्वरित जलनिकासी, स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और बिजली सेवाओं की बहाली के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। जनस्वास्थ्य की दृष्टि से उन्होंने सिम्स और जिला अस्पताल को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी मौसमी बीमारी की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।
इसके अतिरिक्त, बारिश के कारण जिन परिवारों के कच्चे मकानों को नुकसान पहुँचा है, उन्हें राहत प्रदान करने हेतु आरबीसी 6(4) के तहत तत्काल मुआवज़ा प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा और उनके आवागमन को लेकर भी उन्होंने विशेष सावधानी बरतने को कहा है। उन्होंने सभी पार्षदों और जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उपस्थित रहकर नागरिकों की हर संभव सहायता करें।
अमर अग्रवाल ने शहरवासियों से सुरक्षित रहने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों के आपसी सहयोग से शहर की स्थिति जल्द ही पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। दोपहर बाद बारिश थमने के साथ ही प्रशासन अब प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को सुचारु बनाने के कार्य में पूरी तत्परता से जुटा हुआ है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़September 21, 20262.39 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी में मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स का संचालक गिरफ्तारराहुल गोयल की शिकायत पर अंबिकापुर कोतवाली में दर्ज था मामला, गुदरी चौक से पुलिस ने सुजीत जायसवाल को पकड़ा
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026भारतीय प्रवासी परिवारों के बदलते सामाजिक स्वरूप और पारिवारिक कल्याण पर हैदराबाद में अंतरराष्ट्रीय मंथन
बिलासपुरSeptember 20, 2026अर्जुन रेसिडेंसी में बिखरे भक्ति और संस्कृति के रंगः गणेशोत्सव पर भव्य सांस्कृतिक समारोह संपन्न

