कर्रा नाला बांध फूटा, गांव वाले डरे ,सैकड़ो की संख्या में है मगरमच्छ,कलेक्टर निरीक्षण के लिए पहुंचे, सीसीएफ पांडेय ने डीएफओ को नजर रखने निर्देशित किया
एसडीएम ने किसानों से अपील की है खेतों , घरों में भी सावधान रहें ग्रामीण
बिलासपुर (अमित मिश्रा) अकलतरा के प्रसिद्ध कर्रानाला जलाशय बांध अत्यधिक बारिश के चलते फूट गया है कोई अनहोनी न हो इसके लिए और लगातार तेज गति से पानी का बहाव हो रहा है इस बांध में लगभग 100, से ज्यादा मगरमच्छ है एसडीएम ने किसानों और गांव वालों से से अपील की है खेतों , घरों में सावधान रहें । इधर बिलासपुर के मुख्य वन संरक्षक श्री मनोज पांडेय ने डीएफओ जांजगीर को मगरमच्छों पर निगरानी कराने निर्देशित किया है।
ग्रामीण का बांध पोड़ी दल्हा के रास्ते जाने वाले मार्ग पर फूट गया है और रात भर में उसका मुहाना और भी चौड़ा हो गया है जिससे जलाशय का पानी तेज गति से गांव में जा रहा है । आज फूटे बांध का निरीक्षण करने कलेक्टर जनमेजय महोबे कोटमी सोनार पहुंचे थे और फिलहाल पेड़ों को फूटे जलाशय के मुहाने में गिरावट पानी के वेग का कम करने का प्रयास किया जा रहा है और फिर मरम्मत शुरू किया जायेगा । कर्रानाला जलाशय का पानी कोटमी सोनार के छोटे अमेरी और बड़े अमेरी में भर रहा है जिससे वहां रहने वाले लोगों को स्कूल में ठहराया गया है । जलाशय में बड़ी संख्या में मगर मौजूद होने की संभावना को देखते हुए और उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बारह वर्ष के बच्चे को खेतो के बीच छिपे मगरमच्छ द्वारा शिकार किए जाने की घटना को देखते हुए एसडीएम सुमीत बघेल ने एलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि जिन गांवों में जलाशय का पानी पहुंच रहा है और साथ ही आसपास के गांवों के लोग अपने घरों की बाडियो और खेतों में बिना काम न जाये अगर जाना पड़ रहा है तो खासकर खेतों में सावधानी बरतें । छोटे बच्चों को तालाबों, डबरियो और पानी से भरे गड्ढों से दूर रखें । जलाशय से पानी के साथ मगर भी निकल सकते हैं और खेतों और बाड़ी में छिपे हो सकतें हैं इसलिए लोग सावधान रहें और ख़तरा लगने पर अकलतरा पुलिस या 112 को काल करे । इस मामले में अकलतरा टी आई भास्कर शर्मा ने भी लोगों को सावधान रहने की करते हुए भरे हुए नदी नाले में गाड़ियां नहीं चलाने की अपील की है और कर्रानाला जलाशय के फूटने से जिन गांवों जैसे पोड़ी दल्हा, मधुवा पीपरसत्ती अकलतरी और परसाही नाला में पानी जाता है , वे गांव के किसान ज्यादा सावधान रहें साथ ही उन्होंने लोगो से नदी नाले में मछली नहीं मारने की अपील की है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

