🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की पहल से अब छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, की यात्रा का लाभ मिलेगा*कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने का आग्रह किया

On: July 22, 2026 4:47 PM

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा का लाभ मिलेगा*

नई दिल्ली, (वायरलेस न्यूज) 22 जुलाई 2026।

भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण जनहित के विषयों पर चर्चा की।

श्री साहू ने श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन (गाड़ी संख्या 08895/08896) के संचालन के निर्णय के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस विशेष रेल सेवा से छत्तीसगढ़ सहित मध्य भारत के हजारों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर की यात्रा में सुरक्षित एवं सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा।

उन्होंने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए देवघर के लिए नियमित रेल सेवा प्रारंभ करने का भी अनुरोध किया, ताकि वर्षभर यात्रियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध हो सके।

बैठक के दौरान श्री साहू ने छत्तीसगढ़ की लंबे समय से लंबित जनाकांक्षाओं का भी उल्लेख करते हुए कटघोरा–डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना में शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने बुधवारी बाजार के दुकानदारों से संबंधित लंबित प्रकरण के त्वरित एवं न्यायोचित समाधान का भी अनुरोध किया तथा इसे जनहित एवं स्थानीय व्यापारियों की आजीविका से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment