*मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी समाधान का माध्यम*
*विद्युत तार से टकरा रही पेड़ की डालियां हटाईं, संभावित दुर्घटना टली*
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज) 23 जुलाई 2026/ बिलासपुर के मंगला स्थित दीनदयाल कॉलोनी निवासी अक्षत सिंह ठाकुर की सतर्कता और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में दर्ज शिकायत से एक संभावित दुर्घटना टल गई। उनके घर के पास से गुजर रहे विद्युत तारों से पेड़ की बड़ी डालियां लगातार टकरा रही थीं, जिससे बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। साथ ही, शॉर्ट सर्किट और जन-धन की हानि का भी खतरा बना हुआ था।
अक्षत सिंह ठाकुर ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए पहले संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से मौखिक रूप से संपर्क किया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत दर्ज होने के बाद विद्युत विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विद्युत तारों से सटी पेड़ की डालियों की छंटाई कराई। इससे न केवल विद्युत आपूर्ति में आ रही बाधा दूर हुई, बल्कि संभावित दुर्घटना का खतरा भी समाप्त हो गया।
अक्षत सिंह ठाकुर ने बताया कि विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से वे पूरी तरह संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। समय पर हुई कार्रवाई से उनकी समस्या का स्थायी समाधान हुआ और क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिली।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

