🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रेलवन ऐप (RailOne App) 4.55 करोड़ डाउनलोड और प्रतिदिन औसतन 9.65 लाख टिकट बुकिंग के साथ यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ*

On: July 23, 2026 8:10 AM

*रेलवन ऐप से घर बैठे अनारक्षित टिकट बुक करना है आसान, सुरक्षित और किफायती*

*डिजिटल भुगतान को बढ़ावा: रेलवन ऐप से अनारक्षित टिकटों पर 3% तक की छूट*

*एक ही ऐप पर टिकट बुकिंग, ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत एवं भोजन ऑर्डर सहित अनेक सुविधाएं उपलब्ध*

बिलासपुर – ( वायरलेस न्यूज) 23 जुलाई 2026

भारतीय रेल यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन “रेलवन (RailOne)” उपलब्ध कराई गई है, जो भारतीय रेल की विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराते हुए वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन के रूप में कार्य कर रही है। इस ऐप के माध्यम से यात्री घर बैठे ही अनारक्षित टिकट बुक करने के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का भी लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

अब तक इस ऐप को 4.55 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। औसतन, रेलवन ऐप पर प्रतिदिन लगभग 9.65 लाख टिकट बुक किए जा रहे हैं (2.75 लाख आरक्षित और 6.89 लाख अनारक्षित)। यात्री इस ऐप का इस्तेमाल करके बहुत आसानी से आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट बुक कर सकते हैं।

*अनारक्षित टिकटों पर 3% छूट*

डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने तथा नकदरहित लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवन ऐप के माध्यम से सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान विकल्पों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। यह छूट केवल रेलवन ऐप से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों पर ही उपलब्ध है तथा किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अथवा वेबसाइट पर लागू नहीं है।

*रेलवन ऐप से टिकट खरीदने के लाभ*

👉 *कतारों से मुक्ति:* टिकट काउंटर की लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती।
👉 *समय की बचत:* मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में टिकट बुक हो जाता है।
👉 *सुविधाजनक यात्रा:* दैनिक यात्रियों, छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए बेहद उपयोगी है।
👉 *स्टेशन पर कम भीड़:* डिजिटल टिकट होने से स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित रहती है।
*चिल्हर (छुट्टे पैसे) से राहत:* नकद लेन-देन न होने से चिल्हर की समस्या खत्म होती है।
👉 *सुरक्षित लेन-देन:* फर्जी नोटों का जोखिम नहीं रहता और भुगतान पूरी तरह पारदर्शी है |

*रेलवन ऐप के माध्यम से उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं*

👉 घर बैठे अनारक्षित टिकट (UTS) की बुकिंग।
👉 अनारक्षित टिकट बुकिंग डिजिटल भुगतान पर 3 प्रतिशत तक की छूट।
👉 आरक्षित टिकट बुकिंग एवं पीएनआर संबंधी सुविधाएं।
👉 ट्रेन की वास्तविक समय (Live) स्थिति एवं रनिंग स्टेटस की जानकारी।
👉 शिकायत दर्ज करने एवं उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा।
👉 ई-कैटरिंग के माध्यम से पसंदीदा भोजन ऑर्डर करने की सुविधा।
👉 एक ही लॉगिन से भारतीय रेल की अनेक डिजिटल सेवाओं का उपयोग।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को रेलवे के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ना, डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना तथा यात्रा को अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवन ऐप डाउनलोड कर टिकटों की बुकिंग करें तथा अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत तक की छूट सहित रेलवे की अनेक डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment