*मोदी सरकार में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हुई ऐतिहासिक वृद्धि : विकास गुप्ता*
*रायगढ़ पुसौर,:-* छत्तीसगढ़।( वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के युवा नेता विकास गुप्ता (पुसौर, जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 से 2014 तक देश में कुल 387 मेडिकल कॉलेज स्थापित हुए थे, जबकि वर्ष 2025 तक इनकी संख्या बढ़कर 818 हो गई है। अर्थात मेडिकल कॉलेजों की संख्या में लगभग 111 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
विकास गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2014 में देशभर में MBBS की 51,348 सीटें थीं, जो वर्ष 2025 तक बढ़कर 1,28,976 हो गईं। यह लगभग 151 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी प्रकार पोस्ट ग्रेजुएट (PG) सीटें वर्ष 2014 में 31,185 थीं, जो बढ़कर 85,020 हो गईं, यानी लगभग 172 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों और सीटों में हुई यह बढ़ोतरी देश के युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्रदान कर रही है। साथ ही इससे भविष्य में योग्य डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और देश की स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सशक्त एवं सुलभ होंगी।
विकास गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधार भारत को एक सशक्त और आत्मनिर्भर स्वास्थ्य व्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भारत चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में विश्व में नई पहचान स्थापित करेगा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

