*लायंस क्लब बिलासपुर संगम “बुजुर्गो के लिए घर पहुंच स्वस्थ सेवा” लेकर पहुंचेगा द्वार*

*बिलासपुर( वायरलेस न्यूज) : समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी *लायंस क्लब बिलासपुर संगम , डिस्ट्रिक्ट 3233 सी* ने ऐसे बुजुर्गों और असहायों लोगो के लिए जिनके बच्चे या तो पढ़ाई के लिए,या नौकरी के लिए उनसे दूर बड़े शहरों या विदेशों में रह रहे होते है ,उनके लिए यह एक अनूठी पहल शुरू की है, अपनी स्थाई गतिविधि के तहत लायंस क्लीनिक के रूप में क्लब अब “घर पहुंच स्वस्थ सेवा” के तहत पूरे शहर के बुजुर्गों को उनके घर पर ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श उपलब्ध कराएगा।
क्लब अध्यक्ष *लायन अश्विनी यादव* ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि उम्रदराज लोग बीमार होने पर भी अस्पताल नहीं जा पाते। इसी समस्या को ध्यान में रखकर हमने यह सेवा शुरू करने का निर्णय लिया। यह सेवा सोमवार से पूरे शहर में शुरू की जा रही है।यह पूर्णतः निःशुल्क होगी ,श्याम हॉस्पिटल सीपत रोड ,सरकंडा के सहयोग से यह लायंस क्लीनिक के द्वारा
*सेवा में मिलने वाली सुविधाएं:*
1. *घर पर स्वास्थ्य जांच* – बीपी, शुगर, ऑक्सीजन, वजन, हृदय गति
2. *डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श*
3. *सामान्य बीमारियों की निःशुल्क दवाइयां*
4. *आवश्यकता पड़ने पर बड़े अस्पताल में रेफर* रहेगी
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन रिपुदमन पुसरी जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि _”District 3233 C का उद्देश्य ‘We Serve’ को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बिलासपुर संगम की यह सेवा पूरे जिले के लिए प्रेरणा है।”_
सेवा का लाभ लेने के लिए शहर के किसी भी बुजुर्ग या उनके परिजन *9111128286* पर कॉल करके या व्हाट्सप करके संपर्क कर सकते हैं। क्लब की टीम उनके घर पहुंचकर सेवा देगी।
लायंस क्लब बिलासपुर संगम के सहसचिव व प्रोजेक्ट डायरेक्टर *लायन चंद्रकला पैकरा* ने बताया कि अपने स्थायी सेवा , बुक बैंक के सफलतम योजना से प्रेरित होकर ,इस स्वास्थ सेवा के लिए भी ,इस सेवा कार्य को हम स्थाई सेवा गतिविधि के तहत सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए 20 लायन साथियों और डॉक्टरों की टीम बनाई गई है। हमारा लक्ष्य साल भर में 1000 बुजुर्गों तक पहुंचना है।
समाजसेवियों से इस सेवा में सहयोग की अपील की जाती है। निश्चित ही इस इस सेवा योजना से पूरे शहर के बुजुर्गों को फायदा मिलेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

