*सर्पदंश से मृतक के वारिस के लिए कलेक्टर ने 4 लाख रूपये आर्थिक सहायता की दी स्वीकृति*
सारंगढ़-बिलाईगढ़, (वायरलेस न्यूज) 23 जुलाई 2026/जिले के बरमकेला तहसील अंतर्गत ग्राम लेन्धरजोरी की रहने वाली उर्मिला सेठ 45 वर्षीय की विगत 3 नवंबर को सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी। मामले में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र (संशोधित 1 दिसंबर 2022) के प्रावधानों के तहत प्रकरण का परीक्षण किया गया। इसके बाद कलेक्टर ने मृतिका के पति एवं निकटतम वारिस दामोदर सेठ को सयुंक्त रूप से 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृति का आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार सहायता राशि का भुगतान हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया जाएगा। यह स्वीकृति शासन से आबंटन प्राप्त होने की प्रत्याशा में प्रदान की गई है। शासन से राशि प्राप्त होने के बाद इसका समायोजन किया जाएगा। साथ ही नियमानुसार प्रभावित परिवार को इस मद के अतिरिक्त अन्य परिवार सहायता राशि देय नहीं होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

