🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

* साफ-सफाई के बहाने जेवरों की किये थे चोरी* जेवर चोरी कर भागे दो युवकों पर जूटमिल में दर्ज एफआईआर

On: April 10, 2021 4:33 PM

रायगढ़। आज दिनांक 10/04/2021 को पुलिस चौकी जुटमिल में रिपोर्टकर्ता मुन्ना लाल पाटिल पिता रघुनंदन पाटिल उम्र 72 साल निवासी रोड मस्जिद जूटमिल द्वारा लिखित आवेदन देकर *दो अज्ञात युवकों* के विरूद्ध गहने चोरी कर भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता बताया कि *दिनांक 08.04.2021 के सुबह करीब 11:30 बजे* घर के दरवाजें के पास खड़े होकर दो युवक बर्तन और गहने मांजने का पाउडर का प्रयोग कर दिखाने के लिये बोले जिन्हें मना किये पर वे देख लो, देख लो कहकर जीद करने लगे और घर से बर्तन और गहने को मांग कर बर्तन में रखे और उसमें पानी डालकर साफ कर दिखाये । इसी बीच नजर बचाकर एक लड़का गहनों को चोरी कर भागने लगा उसका साथी रोड़ के दूसरी ओर गाडी लेकर तैयार था । दोनो बाइक पर गहने लेकर जूटमिंल की तरफ भाग गये । रिपोर्टकर्ता बताये कि आरोपियों द्वारा 04 नग सोने की चूडी, 02 नग सोने का चैन, 02 नग सोने की अंगुठी जुमला कीमती 80,000 रूपये के हैं । चोरी के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में अप.क्र. 545/2021 धारा 379,34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment