किराना, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामानों की दुकानें भी बंद रहेगी. हालांकि इस दौरान पेट्रोल पंप व मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगे
ब्रेकिंग-बिलासपुर/ (वायरलेस न्यूज़ 11 अप्रेल 2021)।जिले में लगातार कोरोना के बढ़ते पोसेटिव मरीजो की संख्या को देखते हुए अब बिलासपुर में भी लॉकडाउन लगाया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कलेक्टर सारांश मित्तर ने अब बड़ा निर्णय लेते हुए जिले में सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, जिले में 14 अप्रैल से एक हफ्ते का सख्त लॉकडाउन लगाया जाएगा, आदेश आज किसी भी समय जारी की जा सकती है।
सूत्रों के मुताबिक इस बार लॉकडाउन पहले से ज्यादा सख्त होगा. जिले की सीमाओं की सील किया जाएगा. इसके साथ किराना, सब्जी सहित अन्य जरूरी सामानों की दुकानें भी बंद रहेगी. हालांकि इस दौरान पेट्रोल पंप व मेडिकल इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी. बताया जा रहा है, कि कलेक्टर लॉकडाउन के पक्ष में बिल्कुल नहीं थे, लेकिन जिले में बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. यही वजह है कि कलेक्टर इसके लिए 3 दिनों की रियायत दे रहे हैं यानी लॉकडाउन 14 अप्रैल की सुबह से प्रारंभ होकर 21 अप्रैल तक चलेगा. लेकिन इसका आदेश आज ही जारी किया जा रहा है, जिससे कि सभी लोग अपने अपने जरूरत की सामान खरीद सकें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

