🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरोना के बढ़ते कहर को मद्देनज़र रखते हुए प्रदेश के अन्य जिलों में लगाये गए सम्पूर्ण लाॅकडाउन के तरह बस्तर जिले में भी हफ्तेभर का लाॅकडाउन लगाने  क्षेत्र क पूर्व विधायक संतोष बाफना ने जिला कलेक्टर को लिखा पत्र

On: April 11, 2021 9:25 AM

जगदलपुर 11 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /
गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार इस कदर बढ़ता जा रहा है कि, प्रतिदिन संक्रमित मरीजों की संख्या 14000 से भी ऊपर के आंकड़े पार कर रही है। और वहीं अब तक प्रदेश में 4500 से भी ज्यादा मौत हो चुकी है। बस्तर जिले में भी इसी प्रकार कोरोना संक्रमण फिर एक बार बड़ी तेजी से पांव पसार रहा है। जगदलपुर शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर रोजाना 150 से भी अधिक नए मरीज मिल रहे है। बीते कुछ दिनों में बस्तर जिले में मरीजों की संख्या लगभग दोगुनी से भी ज्यादा हो चुकी है। ऐसे में आमजन की चिंता एक बार फिर से बढ़ने लगी है।

पूर्व विधायक संतोष बाफना ने कलेक्टर को पत्र लिखकर इस संबंध में कहा है कि, इस भयावह स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन की अगुवाई में संक्रमण की रोकथाम हेतु हालही में नाईट कर्फ्यू लगाने एवं कोरोना से जुड़े प्रोटोकाॅल का पालन करने को लेकर हिदायतें भी दी गई, किन्तु उससे कोरोना के मामलों में कमी आती नहीं दिख रही है।

मेरा व्यक्तिगत रूप से ऐसा मानना है कि, ऐसी स्थिति में केवल नाईट कर्फ्यू व अन्य प्रोटोकाॅल से इस समस्या का समाधान संभव नहीं है। लाॅकडाउन एवं वेक्सिनेशन में गति में बढ़ोतरी ही एकमात्र कारगर उपाय है जिससे संक्रमण की चेन तोड़ी जा सकती है और इसे अधिक फैलने से रोका जा सकता है। क्योंकि यदि संक्रमण बढ़ेगा तो इसे बाद में संभालना मुश्किल हो जायेगा। इसलिए बस्तर जिले में हफ्तेभर का सम्पूर्ण लाॅकडाउन लगाकर जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में वार्डवार प्रत्येक नागरिक की टेस्टिंग की जाये एवं वैक्सीनेशन सेंटर की संख्या में बढ़ोतरी करके अधिक गति से वैक्सीनेशन पर जोर दिया जाये। ताकि संक्रमण के मामलों पर काबू पाया जा सके।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment