अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके…रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7, केंद्र बिंदु अमरकंटक रहा

On: April 11, 2021 9:35 AM
Follow Us:

बिलासपुर से 122-125 किमी उत्तर पश्चिम में था भूकंप का केंद्र
रिक्टर पैमाने पर 3.7 की तीव्रता आंकी गई, कमजोर इमारतों को नुकसान की आशंका

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ ) (11अप्रैल2021)। आज दोपहर कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके लगने से लोग भयभीत हो गए।

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश की सीमा पर आज दोपहर भूकंप आया है। इसकी वजह से अमरकंटक क्षेत्र के इलाकों में लोगों को झटका लगा है। इसका केंद्र बिलासपुर से 122 से 125 किमी उत्तर-पूर्व की ओर बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी है।

दोपहर 12.55 से एक बजे के बीच करीब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित अमरकंटक और मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा के गांवों में भूकंप के झटके महसूस हुये। कोरिया जिले के चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ और बैकुंठपुर में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये।

झटका कुछ सेकंड का ही रहा लेकिन लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। लोग घरों से बाहर निकल आये। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। पेण्ड्रा के कुछ घरों में हल्की दरारें आने की बात सामने आ रही है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया, यह 3.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप था। इसकी गहराई सतह से 10 किमी गहराई पर थी। इसकी वजह से बड़े नुकसान की आशंका नहीं है। लेकिन कच्चे घरों और कमजोर इमारतों को इसकी वजह से नुकसान हुआ होगा।

पेंड्रा में भी झटके महसूस किए गए। मरवाही, सिवनी, परासी, भर्री-डाँड़ में 12 बजकर 54 मिनट में 2 सेकंड के लिए भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।

खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। वहीं अनूपपुर में भी हल्के झटके महसूस किए गए। राज नगर में भूकंप के झटके लगे जोकि लगभग 5 सेकंड तक रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

वर्ल्ड टाइगर डे पर विशेष:- सफेद बाघ का बच्चा जिसकी संतान है उस “मोहन” की कहानी (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज संपादक की कलम से)

शहरी भारत को भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में केंद्र के बड़े कदम: पीएम आवास, जल सुरक्षा और सतत विकास पर फोकस*

आशीष कुमार दास इंफोसिस के अगले सीईओ होंगे, वे 1 अप्रैल 2027 से पूर्णकालिक सीईओ और एमडी होंगे

नियम — कानून ना मानने वालों का कैसा संवैधानिक अधिकार !!! नाबालिग से बलात्कारियों की सजा फांसी तय हो (मनोज कुमार द्विवेदी)

छत्तीसगढ़ की वैश्विक अस्मिता की नायिका : तीजन बाई (श्रद्धांजलि)

आषाढ़ मास के प्रथम दिवस रामगढ़ की पहाड़ी में विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला जहां महाकवि कालीदास ने “मेघदूत” की रचना के साथ मंचन भी किया था!

Leave a Comment