तखतपुर के भकुर्रा नवापारा हाईस्कूल के प्राचार्य द्वारा अध्यक्ष पर जानलेवा हमला का प्रयास
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज ब्रेकिंग) तखतपुर विकास खंड अंतर्गत ग्राम भकुर्रा नवापारा के डीपीएस हाईस्कूल में प्राचार्य के द्वारा सुनियोजित षडयंत्र के तहत स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष प्रो . आलोक शुक्ला पर आज सुबह 11 बजे छात्रों के माध्यम से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया है अध्यक्ष ने अपनी जान बचा स्कूल के कमरे में अपने आप को बंद कर लिया था।
ज्ञात हो कि कुछ लम्बे समय से स्कूल प्रबंधन ने प्राचार्य पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगा नोटिस भेजा था जिस पर बौखलाए प्राचार्य ने जब अध्यक्ष द्वारा स्कूल परिसर में मीटिंग लेने पहुंचे तब यह घटना घटित की गई है।
ज्ञात हुआ है कि स्कूल प्रबंधन ने तखतपुर थाना में उपरोक्त घटना की लिखित सूचना दी है। देर रात यह अभी ये पता नहीं चल पाया है कि पुलिस ने इस पर क्या कार्यवाही की है।
नोट- ऊपर लगी फोटो स्कूल की फाइल फोटो।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

