रायपुर एस पी की सूचना पर नागपुर आरपीएफ ने समता एक्सप्रेस से दो संदिग्ध आरोपी से 50 लाख नगदी और 25 लाख का सोना जप्त किया
नागपुर (वायरलेस न्यूज) छत्तीसगढ़ के रायपुर एस पी की सूचना पर पुलिस थाना पंडरी, रायपुर में दर्ज अप क्र. 212/26, धारा- 303(2) BNS दिनांक 26.07.2026 में सी सी टी वी फुटेज के आधार पर 02 संदिग्ध आरोपी को आर पी एफ नागपुर मंडल टास्क टीम ने पकड़ा है जिनके पास से 50 लाख नगदी एवं 25 लाख की सोना जप्त किया है। ओर कार्यवाही के लिए इतवारी रेसुब के द्वारा किया जा रहा है।
विवरण इस प्रकार है दिनांक 26.07.2026 को डी.ओ.एम रायपुर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर से सूचना प्राप्त हुआ कि दो आरोपी 50 लाख नगदी एवं 25 लाख की सोना लेकर गाडी संख्या 12807 समता एक्स में नागपुर की तरफ जा रहे है, दिये गये फोटो व फुटेज के आधार पर उक्त गाडी को सउनि दिलीप केनार एवं प्र.आर योगेश हंबरे एवं प्र.आर इंशांत दिक्षित द्वारा भंडारा से उक्त गाडी को चेकिंग करते हुए रेलवे स्टेशन नागपुर प्लेटफार्म नं. 03 पर गाडी संख्या 12807 समता एक्स के कोच संख्या एस-3 से गाडी अनुरक्षण में तैनात आरक्षक विजय बहादूर सिंह एवं आरक्षक लोकेश डोरले द्वारा दुर्ग से नागपुर तक अनुरक्षण के दौरान पतासाजी एवं सघन चेकिंग कर दोनों आरोपियों को चोरित सम्पत्ति सहित हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही हेतु रेसुब पोस्ट ईतवारी ले जाकर सुपुर्द किया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 20, 2026भारी कौन…अंडे वाली मुर्गी या एसडीएम ?
धर्म-कला-संस्कृतिSeptember 20, 2026संत माता अद्दी अम्मा का सालाना वर्सी महोत्सव हर्षोल्लाह से मनाया गया
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत

