🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

25 वर्षों से अटूट आस्था की मिसाल, बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए लेट लतीफ काँवर संघ के 45 से अधिक शिवभक्त

On: July 31, 2026 8:44 AM

25 वर्षों से अटूट आस्था की मिसाल, बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए लेट लतीफ काँवर संघ के 45 से अधिक शिवभक्त

मनेन्द्रगढ़। (रामचरित द्विवेदी वायरलेस न्यूज) सावन मास की पावन बेला में भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा शुक्रवार को देखने को मिला। लेट लतीफ काँवर संघ, बिजुरी-कोतमा-मनेन्द्रगढ़ के 45 से अधिक शिवभक्त पवित्र काँवर यात्रा पर झारखंड स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुए। “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “बाबा एक सहारा है” के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।
रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा की सफलता एवं सभी श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी की प्रार्थना की। परिजनों एवं शुभचिंतकों ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
संघ के सदस्यों ने बताया कि लेट लतीफ काँवर संघ पिछले 25 वर्षों से लगातार बाबा बैद्यनाथ धाम की काँवर यात्रा कर रहा है। हर वर्ष सावन मास में संघ के सदस्य पूरी श्रद्धा, अनुशासन और धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए बाबा धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में शिवभक्त इस पावन यात्रा में शामिल हुए हैं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों पर विश्राम करते हुए भजन-कीर्तन, शिव आराधना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। श्रद्धालुओं का कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का भी संदेश देती है।
श्रद्धालुओं ने बताया कि बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर देश, प्रदेश, समाज तथा सभी नागरिकों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करेंगे। सावन माह में निकली इस धार्मिक यात्रा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया तथा पूरे वातावरण में शिवभक्ति की अनूठी छटा बिखरी रही।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment