*खाद्य एवं औषधि विभाग ने किया खाद्य पदार्थो की जांच*
*मध्यान्ह भोजन से जुड़े समूह को खाद्य पंजीयन कराने की अपील*
सारंगढ बिलाईगढ, (वायरलेस न्यूज) 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा सारंगढ़ और बिलाईगढ़ ब्लॉक के विभिन्न खाद्य परिसरों का निरीक्षण किया गया तथा शंका के आधार पर गुणवत्ता जांच हेतु विभिन्न खाद्य पदार्थो का नमूना संग्रहण कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। इस दौरान व्यापारियों के साथ आम जनता को भी खाद्य खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत जानकारी दिया गया तथा बच्चों के पोषण स्वास्थ्य के मद्देनजर स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण किया गया और छात्र छात्राओं व छोटे बच्चों को खाने पीने से संबंधित आदत व्यवहार के बारे मे बताया गया।
स्कूल शिक्षा विभाग से अपील की गई है कि समस्त मध्यान्ह भोजन योजना से जुड़े महिला स्व सहायता समूह का पोषण निगरानी हेतु खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य पंजीयन कराएं। खाद्य एवं औषधि विभाग के जांच दल मे अभिहित अधिकारी भारत भूषण पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नेमीचंद पटेल व खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरुण पटेल शामिल रहें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

