*तोखन साहू की पहल रंग लाई, परसदा यातायात नगर में रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति*
बिलासपुर। बिलासपुर के परसदा वार्ड क्रमांक 09 स्थित यातायात नगर में रेलवे अंडरब्रिज (RUB) निर्माण को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह स्वीकृति माननीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल के बाद मिली है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने श्री तोखन साहू को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि कि.मी. 724/8-10 पर प्रस्तावित रेलवे अंडरब्रिज के निर्माण के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह कार्रवाई श्री तोखन साहू द्वारा 4 जून 2026 को भेजे गए मांग-पत्र के संदर्भ में की गई है।
उल्लेखनीय है कि परसदा एवं यातायात नगर क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से रेलवे अंडरब्रिज की मांग कर रहे थे। अंडरब्रिज के निर्माण से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
श्री तोखन साहू ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाना उनकी प्रतिबद्धता है और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप संबंधित विभागों के साथ निरंतर समन्वय कर विकास कार्यों को गति दी जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

