भीषण गर्मी में यात्रियों एवं आम नागरिकों को मिलेगी स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की सुविधा
बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर, RID-3261 द्वारा न्यू हाईटेक बस स्टैंड, तिफरा परिसर में यात्रियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्थापित शीतल जल सेवा का गरिमामय लोकार्पण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रारंभ की गई यह सेवा प्रतिदिन बड़ी संख्या में बस स्टैंड पहुंचने वाले लोगों के लिए राहत का माध्यम बनेगी।
शीतल जल सेवा का लोकार्पण मुख्य अतिथि माननीय श्री अमर अग्रवाल, नगर विधायक, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती पूजा विधानी, महापौर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। अतिथियों ने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर की इस जनोपयोगी पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के प्रति क्लब की संवेदनशीलता एवं सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।
मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छ एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी सेवा है। विशेष रूप से गर्मी के मौसम में यात्रियों एवं राहगीरों को इससे बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा निरंतर किए जा रहे जनसेवा के कार्यों की प्रशंसा की।
महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने भी क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के लिए उपयोगी ऐसी सेवा परियोजनाएं नागरिकों को प्रत्यक्ष राहत प्रदान करती हैं और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करती हैं।
नालोतिया परिवार के सहयोग से साकार हुई सेवा परियोजना
रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा बताया गया कि इस महत्वपूर्ण सेवा परियोजना को साकार करने में डॉ. राधेश्याम अग्रवाल (नालोटिया) एवं श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल (नालोटिया) का विशेष सहयोग रहा। क्लब ने उनके सहयोग एवं जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अमित चक्रवर्ती ने कहा कि रोटरी का मूल उद्देश्य “Service Above Self” की भावना के साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सेवा पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शीतल जल सेवा न्यू हाईटेक बस स्टैंड से प्रतिदिन गुजरने वाले यात्रियों एवं आम नागरिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। क्लब भविष्य में भी इसी प्रकार की जनोपयोगी परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ संचालित करता रहेगा।
वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं सदस्यों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर के वरिष्ठ रोटेरियन्स एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन एस. पी. चतुर्वेदी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन डॉ. आर. ए. शर्मा, रोटेरियन डॉ. आर. के. सक्सेना, रोटेरियन रोहित शिवहरे, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन पवन नालोतिया, रोटेरियन पायल लाठ, रोटेरियन सुधा शर्मा, रोटेरियन अजय शाह, रोटेरियन रंजीत पाल सिंह बाली, रोटेरियन सुनील सुल्तानिया, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन अनिल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशीष अग्रवाल, रोटेरियन एल. पी. गुप्ता एवं रोटेरियन सिद्धार्थ भट्टाचार्य सहित क्लब के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
क्लब के सचिव रोटेरियन रंजीत पाल सिंह बाली एवं कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजीव भारद्वाज ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं क्लब सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर द्वारा बताया गया कि क्लब जनस्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वच्छता एवं जनसुविधा के क्षेत्र में लगातार सेवा परियोजनाएं संचालित कर रहा है। इसी क्रम में शीतल जल सेवा की यह पहल आम नागरिकों को समर्पित एक और महत्वपूर्ण जनसेवा परियोजना है।
रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर का उद्देश्य है कि सेवा की यह पहल केवल गर्मी के मौसम में राहत तक सीमित न रहे, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और “Service Above Self” की भावना को और मजबूत करे।
पूरे कार्यक्रम में क्लब के कृष्णा और विनोद का विशेष सहयोग रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

