हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज, 14 अगस्त 2026 को एसईसीएल मुख्यालय स्थित वसंत विहार कॉलोनी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ सहभागिता की।

तिरंगा रैली को एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी, श्री हिमांशु जैन निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चन्द्र महापात्र, ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ अधिकारी स्वयं भी रैली में शामिल हुए और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

रैली का शुभारंभ एसईसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार से हुआ तथा यह रवीन्द्र भवन, वसंत विहार में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ उत्साहपूर्वक मार्च किया। रैली के माध्यम से राष्ट्रध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने “हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा” के संकल्प को दोहराते हुए देश के प्रति अपने गौरव, सम्मान एवं समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम ने पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करते हुए सभी प्रतिभागियों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक प्रगाढ़ किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक
छत्तीसगढ़October 23, 2026महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति से नुआखाई भेंटघाट बना ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी अवसर, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने जताया हृदय से आभार
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश

