मद्रासी रेस्टोरेंट को अस्वास्थ्यकर दशा में खाद्य पदार्थ बनाने के कारण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

बिलासपुर (15अगस्त 26 वायरलेस न्यूज)जिला बिलासपुर में श्री दीपक अग्रवाल, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन रायपुर के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर बिलासपुर के मार्गदर्शन में पुराना हाईकोर्ट के सामने, बिलासपुर स्थित फर्म मद्रासी रेस्टोरेंट का जांच किया गया,
जांच के दौरान रसोई में साफ सफाई नहीं होने, वेज नॉनवेज खाद्य पदार्थ को एक ही फ्रीजर में रखने, कर्मचारियों द्वारा ग्लव्स नहीं लगाने, पेस्ट कंट्रोल नहीं होने, फ्रीजर की साफ सफाई नहीं होने तथा अस्वच्छ कर तथा अस्वास्थ्यकर दशा में खाद्य पदार्थ बनाने के कारण फर्म के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है साथ ही सुधारात्मक निर्देश दिया गया है, यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा अन्य फर्मों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी

Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 15, 2026मद्रासी रेस्टोरेंट को अस्वास्थ्यकर दशा में खाद्य पदार्थ बनाने के कारण लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया
बिलासपुरAugust 14, 2026हर घर तिरंगा अभियान के तहत एसईसीएल मुख्यालय में तिरंगा रैली का भव्य आयोजन
अन्यAugust 14, 202615 अगस्त से शुरू होगा “साइबर जागृति अभियान”, छत्तीसगढ़ को बनाएंगे साइबर क्राइम मुक्त “साइबर जागृति की एक सेल्फी” 7 हफ्ते चलेगा छत्तीसगढ़ पुलिस का अनोखा अभियान
अन्यAugust 14, 2026केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम आयोजित


