जगदलपुर 12 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ बस्तर ब्लॉक के चपका ग्राम में जनसुनवाई आयोजित की गई थी। इस दौरान ग्रामीण नाराज हो गए और उन्होंने नारायणपुर विधायक और हस्तशिल्प बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप के वाहन का घेराव कर दिया। नाराज ग्रामीणों ने विधायक की गाड़ी और प्रशासनिक वाहनों पर पथराव किया। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चक्का जाम कर दिया है।
चपका गांव में प्रस्तावित मेसर्स गोपाल स्पंज पावर प्लांट के संबंध में जन सुनवाई बुलाई गई थी। इस जनसुनवाई में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। इस स्पंज पावर प्लांट के लिए ग्रामीणों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। कई ग्रामीण इस प्लांट का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को जन सुनवाई के दौरान प्रशासन की ओर से लिखित में जवाब मांगे जाने पर अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। इस पर ग्रामीण भड़क गए और जन सुनवाई का बहिष्कार करते हुए विधायक चंदन कश्यप के वाहन के साथ-साथ प्रशासनिक वाहनों पर भी पथराव कर दिया। हालांकि इस घटना से अब तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वाहनों पर पथराव किया है। जन सुनवाई को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों को रोकने में पुलिस नाकामयाब साबित हुई। वहीं विधायक को भी मौके से रवाना होना पड़ा। विधायक के जाने के बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर चक्काजाम कर दिया है। फिलहाल, मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को रवाना कर ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की जा रही है। कोरोना को देखते हुए जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में जनसुनवाई रखना समझ से परे हैं। इस जनसुनवाई में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे हुए थे और बकायदा पूरे प्रशासनिक अधिकारियों के बीच जन सुनवाई की गई। प्रशासनिक अमले द्वारा कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाने पर विपक्ष ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

