रायगढ :- कोरोना के द्वितीय चरण की गंभीरता को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने निजी चिकित्सालयों नर्सिंग होम संचालकों से अनुरोध करते हुए कहा है कि कोरोना की वजह से मरीजों पर आई आपदा को आर्थिक अवसर में न बदले l जनहित के मद्देनजर निजी हॉस्पिटल के दोहन व शोषण पर कोई ठोस नियम बनाये जाने की जरूरत भी जताई l जिस तरीक़े से कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे है इस मसले पर सरकार की खामोशी आम जनता के साथ अन्याय व शोषण का कारण बन सकती है l इस दिशा में अविलंब ध्यान देने की आवश्यकता जताई गई ताकि कोरोना के मरीजों के इलाज हेतु एक व्यय सुनिश्चित किया जा सके l लॉक डाउन की वजह से आम लोगो की आय पर भी असर पड़ा है l खाली जेबे और घर पर बीमारी की वजह से आम जनता हलाकान हो रही है l कोरोना इलाज हेतु आयुष्मान कार्ड से भुगतान की व्यवस्था लागू किये जाने की मांग भी नेता प्रतिपक्ष पूनम सोलंकी ने की है l कोरोना पीड़ितों के इलाज के दौरान मानवता का धर्म का स्मरण रखने की सलाह देते हुए कहा कि इलाज के दौरान मरीजों के प्रति मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए l कोरोना के इलाज की वजह से अन्य बीमारियों के इलाज पर भी विपरीत असर पड़ रहा है l समय रहते यह सुनिश्चित करना होगा कि कोरोना के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों को परेशानी नही होनी चाहिए l साथ ही इलाज की दर पुनः सार्वजनिक करनी चाहिए ताकि मरीजों के परिजनों को वास्तविक दर से अवगत कराया जा सके l मध्यम वर्गीय व गरीबो की स्थिति यदि गंभीर होती है और वे महँगे इलाज का खर्च वहन नही कर सकते इसके लिए समय रहते व्यवस्था बनाई जानी चाहिए ताकि उनके परिजनों को इलाज हेतु भटकना नहीं पडे l इसके अलावा गभीर स्थिति के इलाज हेतु समय रहते सुविधाओं को बढ़ाया जाना चाहिए ताकि इन वक्त पर परेशानी का सामना न करना पड़े l नेता प्रतिपक्ष ने सेठ किरोड़ीमल की दानवीरता का स्मरण करते हुए उद्योगपतियो से मार्मिक अपील की है कि संकट की इन घड़ी में वे उदार हृदय का परिचय दे और कोरोना इलाज हेतु सुविधाओ के विस्तार में दिल खोल कर मदद करे l यही वह समय है जब हम किरोड़ीमल जी की दानवीरता की परंपरा को अक्षुण्ण बनाये रखेंगे l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

