विनम्र श्रद्धांजलि


प्रदीप आर्य जी के निधन की खबर से लेखनी स्तब्ध है।भाई प्रदीप आर्य का जाना नगर के लिए क्षति है।
वायरलेस न्यूज पोर्टल में प्रकाशित हो रहे *कहत कबीर* के व्यंग्य लेखों का वे कार्टून बना रहे थे।पांच-छः कार्टून वे बना भी चुके थे जिनका प्रकाशन हो चुका है।वायरलेस न्यूज के प्रधान संपादक अमित मिश्रा जी ने कहा है कि प्रदीप आर्य जी का निधन समाचार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।प्रदीप आर्य जी उभरते हुए कार्टूनिस्ट रहे हैं।लेखक/पत्रकार केशव शुक्ला ने प्रदीप आर्य जी के निधन को अपनी भारी क्षति माना है।संपादक अमित मिश्रा एवं केशव शुक्ला ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते कहा है,परमात्मा उन्हें सदगति तथा उनके परिवार को यह महान आघात सहन करने की शक्ति दें।

(प्रदीप भाई के अंतिम व्हाट्सएप चैट जिसमें 10 अप्रैल 21 रात्रि 9.40 बजे की है लिखते है “अथ कोरोना महा 0पुराण” लगता है प्रदीप भाई को कोरोना का अहसास हो चुका था ।)
12 मार्च 1962 को जन्मे प्रदीप आर्य जी कुछ दिन पहले सिर दर्द की शिकायत किए उसके बाद उन्हें सर्दी हुआ उनके डॉक्टर दामाद ने घर में ही किसी अन्य डॉक्टर से उपचार कराया ।बुखार से पीड़ित आर्य जी को 3 दिन पूर्व आर बी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन आज दोपहर उनका देहावसान हो गया ।भगवान उनकी आत्मा को शांति दें ।
सभी पत्रकार भाईयो से विनती पूर्वक आग्रह है कि अपना और अपने परिवार का ख्याल रखे पूरी सावधानी बरतें नौकरी तो आते जाते रहती है जिंदा रहेंगे तो नौकरी भी रहेगी । प्लीज लापरवाही नही बरतें ।अब तो डर भी लगने लगा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

