रायपुर( वायरलेस न्यूज) 13 अप्रैल 2021 कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत करते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जयप्रकाश मौर्य ने 11 अप्रैल की रात्रि से 26 अप्रैल की रात्रि तक लाॅक डाउन का आदेश जारी किया है।
इस दौरान जिला क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी बैंकों के खुलने का समय निर्धारित किया गया है। जारी आदेश के अनुसार सभी बैंक कार्यालय सुबह 11 बजे से 02 बजे के बीच कार्य दिवस में खुलेंगे तथा उक्त अवधि में केवल आवश्यक कार्यों का निष्पादन बैंक के अधिकारी-कर्मचारी करेंगे।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने सभी बैंकर्स को आदेशित किया है कि लाॅक डाउन की अवधि के दौरान बैंकिंग प्रबंधन उन सेवाओं की सूची कार्यालय के बाहर ग्राहकों के अवलोकनार्थ चस्पा करेगा, जिनका निष्पादन किया जाना है।
साथ ही जिस व्यक्ति को उक्त अवधि में बैंक आने-जाने की छूट रहेगी, वह शाखा प्रबंधक से व्यक्तिगत तौर पर मोबाइल पर काॅल करके अनुमति प्राप्त करेगा तथा शाखा प्रबंधक के द्वारा निर्धारित की गई समयावधि में उपस्थित होकर संबंधित कार्य सम्पादित करा सकेगा।
ग्राहक अथवा खाताधारक संबंधित शाखा कार्यालय के बाहर चस्पा किए गए मोबाइल नंबर को सुबह 8 से 10 बजे नोट करेगा।
धमतरी कलेक्टर के उक्त आदेश की व्यापारी वर्ग एवं आम नागरिकों ने तहे दिल से स्वागत किया है एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है कि लगभग प्रदेश के सभी जिलों में लॉक डाउन की स्तिथि बन गई है कुछ जिलों में अभी बाकी है वहाँ भी देर सबेर आदेश जारी हो जायेगा ,लेकिन कलेक्टरों द्वारा जारी आदेश में बैंकों को पूरी तरह से लॉक डाउन अवधि तक बन्द करने का आदेश जारी किया गया है ,जिससे आम लोगो के साथ व्यपारियो को भी लेनदेन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा जिसके कारण उनका व्यसाय पूरी तरह प्रभावित होंगा ,एवं शासन के खजाने में भी राजस्व समय पर जमा नही हो पाएगा । जिससे लोगो को अनायास जुर्माना आदि की टैक्स की राशि भरना पड़ेगा ।
अतः मुख्यमंत्री महोदय आम जनता की परेशानियों को देखते हुए लॉक डाउन अवधि में कार्य दिवस पर सभी बैंकों को खोलने बन्द करने का समय कम से कम 3 घन्टा निश्चित करने कलेक्टरों को आदेशित करने का कष्ट करें । व्यपारियो ने भी संकट की इस घड़ी में शासन ,प्रशासन के समस्त नियमो ,निर्देशों का पालन किया है ।
देखे कलेक्टर का आदेश क्रमांक 3746 कोविड -19 आदेश दिनाँक 10 अप्रैल 2021 शासकीय /अर्धशासकीय कार्यालय
में आवश्यक सेवाएं में बिंदु 4 में बैंक खोलने एवं बन्द होने कार्यदिवस में 11 बजे से 2 बजे तक स्पष्ठ आदेश जारी किया गया है । जो नीचे घेरे में दर्शाया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

