*सरकार की नीतियों और नीयत का विरोध- केदार*
*दोहरा मापदंड अपना रही राज्य सरकार – केदार*
जगदलपुर 13 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / बस्तर जिले के ग्राम चपका में गोपाल स्पंज आयरन प्लांट के लिए जनसुनवाई रखा जाना राज्य सरकार का गलत निर्णय था । राज्य सरकार ने पहले जिले में धारा 144 लगाई उसके बाद जनसुनवाई के लिए इतनी बड़ी सँख्या में लोगों को एक जगह इकठ्ठा करना सरकार की मंशा पर सवालिया निशान लगाता है । उक्त बातें पूर्व शिक्षा मंत्री और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कही है ।
श्री कश्यप ने कहा कि चपका में जनसुनवाई इतना ही जरूरी था तो जनसुनवाई के बाद धारा 144 लगाना चाहिए था । और यदि धारा 144 लगाई गई है तो इतनी बड़ी जनसुनवाई करके सरकार खुद ही धारा 144 का मखोल उड़ा रही है ।
सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है , कोरोना काल मे जब सरकार को जनता के साथ खड़े रहना चाहिए ,उस समय सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय जनता का ध्यान भटकाना चाहती है ।चुनाव के पहले सरकार ने जो वादे किए थे वो वादे पूरे नही हो पाए , इसलिए जनता सरकार के प्रति अपना आक्रोश व्यक्त कर रही है ।सरकार का ये कदम जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है । राज्य की जनता जान गई है कि राज्य सरकार उद्योग लगाने के मुद्दे पर दोहरा मापदंड अपना रही है । इसलिए जनसुनवाई के दौरान जनता सरकार का विरोध कर रही है । और ये विरोध राज्य सरकार के नीतियों और राज्य सरकार की नीयत का विरोध है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

