स्व.जोगी की प्रथम पुण्यतिथि 29 मई को एक महीने का ‘सुरता जोगी माह’ का शुभारंभ किया जाएगा
रायपुर (वायरलेस न्यूज़ ) प्रदेश में तेज़ी से बढ़ते कोरोना महामारी के संकट को ध्यान में रखते हुए हिंदू नववर्ष (चैत्र नवरात्रि) और रमज़ान शरीफ़ की पूर्व संध्या के शुभ दिन को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने श्री अजीत जोगी के स्वर्गवास के बाद भंग किए गए संगठन का पुनर्गठन कर दिया है। पार्टी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को कोरोनाकाल में ज़रूरतमंदों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया ताकि कोई भी प्रदेश वासी को भूखा न सोना पड़े।
JCCJ.2 में 174 सदस्यों की प्रदेश कार्यकारिणी (32 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 10 विभाग अध्यक्ष, 1 मुख्य प्रवक्ता, 11 महासचिव, 2 संभागीय कोर कमिटी अध्यक्ष, 5 संभागीय कोषाध्यक्ष, 5 संभागीय प्रवक्ता, 11 संयुक्त-महासचिव, 71 सचिव और 23 संगठन-मंत्री), 38 ज़िला अध्यक्ष और 9 नवगठित ‘अजीत जोगी मोर्चा संगठन’ के 39 पदाधिकारी बनाए गए है जिनकी कुल संख्या 250 है। प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने बताया कि राष्ट्र का सबसे नवोदित क्षेत्रीय दल होने के नाते हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रेणु जोगी और विधायक दल के नेता श्री धरमजीत सिंह के मार्गदर्शन में ‘देश का सबसे युवा और सबसे शिक्षित राजनीतिक संगठन’ बनाने का प्रयास किया है। JCCJ.2 में प्रदेश के सभी क्षेत्रों के अनुसूचित जाति, जनजाति, अति-पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अन्य दलों की अपेक्षा 75% अधिक महत्व दिया गया है। साथ ही JCCJ.2 में वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं के बीच संतुलन भी रखा गया है। स्वर्गीय श्री अजीत जोगी जी की 75वीं जयंती 29.4.21 को ‘अनुग्रह’ में विधिवत पद की शपथ, नियुक्ति पत्र और छत्तीसगढ़-वंदन के साथ उनकी प्रथम पुण्यतिथि 29.5.21 तक का एक महीने का ‘सुरता जोगी माह’ का शुभारंभ किया जाएगा।
अमित ने कहा कि JCCJ.2 प्रदेश के सभी रोज़गार में छत्तीसगढ़ियों को 100% आरक्षण, मैदानी इलाक़ों में पूर्ण शराबबंदी, किसानों को एकमुश्त ₹2500 समर्थन मूल, सभी संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण, ₹2500 मासिक बेरोज़गारी भत्ता, विकलांगों और वृद्धों को ₹ 1500 मासिक पेन्शन दिलवाने और नासूर की तरह फैल रहे भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ स्वतंत्र और सशक्त लोकपाल क़ानून लागू करवाने के उद्देश से 7-सूत्री ‘छत्तीसगढ़ स्वराज’ जनांदोलन करेगा ताकि 2023 में छत्तीसगढ़ को ‘हाफ़-टाइम की जगह फ़ुल-टाइम मुख्यमंत्री’ मिले जिसका ‘हाई-कमांड’ दिल्ली के नेता नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता रहे। यही संगठन की अपने संस्थापक स्वर्गीय श्री अजीत जोगी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
(भगवानु नायक)
मुख्य प्रवक्ता- जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

