🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*सिंधी और पंजाबी समाज ने ऑक्सीजन सिलेण्डर और बेड, जिला उद्योग संघ ने दिए 2 लाख 51 हजार रूपये*

On: April 13, 2021 6:43 PM

बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़ 13 अप्रैल 2021) /बिलासपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। कोरोना मरीजों को आवश्यकतानुरूप स्वास्थ्य सुविधा सुलभ कराने के लिए विभिन्न समाज के लोग जिला प्रशासन को सहयोग दे रहे हैं। इस क्रम में आज सिंधी और पंजाबी समाज के लोगों ने जिला

अस्पताल में उपयोग के लिए आक्सीजन सिलेण्डर, गद्देे, बेडशीट प्रदान किया, वहीं जिला उद्योग संघ द्वारा 2 लाख 51 हजार रूपये का चेक दिया गया। राशि का चेक और सामग्री आज कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर को सौंपा गया।
आज कलेक्टोरेट में पंजाबी समाज द्वारा 25 आक्सीजन सिलेण्डर, सिंधीसमाज द्वारा 100 सेट बेडशीट और गद्दे प्रदान किये गये। जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधि द्वारा राशि का चेक सौंपा गया। जिसका उपयोग जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार के लिए किया जायेगा। कलेक्टर ने विभिन्न समाजों द्वारा किये जा रहे इस सहयोग की सराहना करते हुए जिले के अन्य समाज एवं सामाजिक संगठनों से इस महामारी से निपटने के लिए सहयोग की अपील की।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment