नवागांव ईस्ट-वेस्ट कोल ब्लॉक की नीलामी रोकने ग्रामीणों की हुंकार
जंगल, हाथी और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर 9 अक्टूबर को धर्मजयगढ़ में जनसभा व रैली

बिलासपुर धर्मजयगढ़। ( अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) नवागांव ईस्ट एवं नवागांव वेस्ट कोल ब्लॉक की प्रस्तावित नीलामी को तत्काल रोकने तथा क्षेत्र के जंगल, वन्यजीव और पर्यावरण की सुरक्षा की मांग को लेकर ग्राम पंचायत नवागांव के ग्रामीणों ने आंदोलन का ऐलान किया है। ग्रामीणों द्वारा 9 अक्टूबर 2026 को धर्मजयगढ़ के क्लब ग्राउंड में आमसभा एवं रैली आयोजित की जाएगी।

ग्राम पंचायत नवागांव की ओर से धर्मजयगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कोल ब्लॉक से होने वाले संभावित नुकसान से ग्रामीणों की आजीविका, जंगल और वन्यजीव प्रभावित होंगे। विशेष रूप से क्षेत्र में जंगली हाथियों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है।
ज्ञापन के अनुसार 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक क्लब ग्राउंड धर्मजयगढ़ में शांतिपूर्ण जनसभा एवं रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली दोपहर 2 बजे राजा गेट से गांधी चौक होते हुए एसडीएम कार्यालय तक निकाली जाएगी। इस दौरान ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराएंगे।
ग्रामीणों की प्रमुख मांग है कि नवागांव ईस्ट और नवागांव वेस्ट कोल ब्लॉक की नीलामी पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा जंगल, पर्यावरण और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। आयोजन के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से सभा एवं रैली को संबोधित किए जाने की जानकारी भी आवेदन में दी गई है।
ग्राम पंचायत की ओर से एसडीएम धर्मजयगढ़ से कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। ज्ञापन में सरपंच सुलोचना सिद्धार, उपसरपंच उर्मिला यादव सहित पंचों एवं ग्रामीण प्रतिनिधियों के नाम दर्ज हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026इंडिया गठबंधन तानाशाही पूर्ण कार्यप्रणाली एवं संस्थागत कब्जे के प्रति इंडिया गठबंधन कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए संकल्पित
छत्तीसगढ़October 6, 2026अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
अन्यOctober 6, 2026जंगल, हाथी और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर 9 अक्टूबर को धर्मजयगढ़ में जनसभा व रैली, नवागांव ईस्ट-वेस्ट कोल ब्लॉक की नीलामी रोकने ग्रामीणों की हुंकार
बिलासपुरOctober 6, 20268 अक्टूबर को बिलासपुर में जब्त गांजा होगा नष्ट,समिति की मौजूदगी में फर्नेस में जलाया जाएगा


