8 अक्टूबर को बिलासपुर में जब्त गांजा होगा नष्ट

समिति की मौजूदगी में फर्नेस में जलाया जाएगा

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 6 अक्टूबर 2026) जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एनडीपीएस प्रकरणों के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थ गांजा का 8 अक्टूबर 2026 को विधिवत नष्टीकरण किया जाएगा। यह कार्रवाई जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल समिति की निगरानी में मोहतराई स्थित सुधा बायो पावर प्रा लिमिटेड की भट्ठी में की जाएगी।
छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय बिलासपुर के अंतर्गत थानों में जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। समिति द्वारा एनडीपीएस प्रकरणों से संबंधित सभी आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर नष्टीकरण योग्य प्रकरणों की सूची और मूल दस्तावेजों का परीक्षण किया गया। समिति द्वारा नष्टीकरण योग्य पाए गए गांजा व मादक पदार्थ को 8 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे सुधा बायो पावर प्राइवेट लिमिटेड, मोहतराई जिला बिलासपुर स्थित भट्टी (फर्नेस) में जलाकर नष्ट किया जाएगा। निर्धारित स्थल पर यह पूरी कार्यवाही समिति के सदस्यों एवं पंचों की उपस्थिति में संपन्न कराई जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026इंडिया गठबंधन तानाशाही पूर्ण कार्यप्रणाली एवं संस्थागत कब्जे के प्रति इंडिया गठबंधन कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए संकल्पित
छत्तीसगढ़October 6, 2026अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
अन्यOctober 6, 2026जंगल, हाथी और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर 9 अक्टूबर को धर्मजयगढ़ में जनसभा व रैली, नवागांव ईस्ट-वेस्ट कोल ब्लॉक की नीलामी रोकने ग्रामीणों की हुंकार
बिलासपुरOctober 6, 20268 अक्टूबर को बिलासपुर में जब्त गांजा होगा नष्ट,समिति की मौजूदगी में फर्नेस में जलाया जाएगा


