सेवा संकल्प अभियान के तहत 7 अक्टूबर को निकलेगी ‘सेवा ज्योति यात्रा’
मनेन्द्रगढ़. (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता पार्टी जिला एमसीबी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत 7 अक्टूबर को मनेन्द्रगढ़ में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रा का एकीकरण स्थल एवं सभा स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड, मनेन्द्रगढ़ में निर्धारित किया गया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रामचरित द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ 7 अक्टूबर 2026 को प्रातः 9 बजे होगा। आयोजन के लिए तीन अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। पहली यात्रा स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह चौक होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक पहुंचेगी। दूसरी यात्रा स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से होटल हसदेव इन होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक पहुंचेगी। वहीं तीसरी यात्रा स्वामी आत्मानंद विद्यालय परिसर से बीआर. मार्ट होते हुए पीडब्ल्यूडी चौक पहुंचेगी।
तीनों मार्गों से निकलने वाली यात्राओं का समापन पीडब्ल्यूडी चौक मनेन्द्रगढ़ में होगा, जहां कार्यक्रम का समापन निर्धारित है। पार्टी द्वारा यात्रा को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम प्रभारी आशीष शर्मा, एलईडी प्रभारी जलील शाह, नगर सज्जा प्रभारी अजय सिंह, लंच प्रभारी दिलीप सेन, वरिष्ठ एवं प्रबुद्धजन समाज प्रमुख समन्वय प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव तथा मसाल प्रभारी राहुल जायसवाल को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।
भाजपा जिला महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के जिला संयोजक आशीष मजूमदार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की बात कही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026इंडिया गठबंधन तानाशाही पूर्ण कार्यप्रणाली एवं संस्थागत कब्जे के प्रति इंडिया गठबंधन कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए संकल्पित
छत्तीसगढ़October 6, 2026अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना, प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने की बिलासपुर नगर निगम के कार्यों की गहन समीक्षा
अन्यOctober 6, 2026जंगल, हाथी और पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर 9 अक्टूबर को धर्मजयगढ़ में जनसभा व रैली, नवागांव ईस्ट-वेस्ट कोल ब्लॉक की नीलामी रोकने ग्रामीणों की हुंकार
बिलासपुरOctober 6, 20268 अक्टूबर को बिलासपुर में जब्त गांजा होगा नष्ट,समिति की मौजूदगी में फर्नेस में जलाया जाएगा

