CGMSCL को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, ₹6.27 करोड़ के दावे वाले मामले में राहत
बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 8 अक्टूबर 2026)
M/s Esteem Industries Inc. से जुड़े विवाद में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSCL) को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से महत्वपूर्ण अंतरिम राहत मिली है। CGMSCL द्वारा W.P.(227) No. 1303/2026 – CGMSCL Vs. M/s Esteem Industries Inc. & Anr. के माध्यम से 30 सितंबर 2026 को पारित आदेश को चुनौती दी गई थी।
मामले की सुनवाई 8 अक्टूबर को हुई, जिसमें माननीय उच्च न्यायालय ने CGMSCL को Stay/Interim Relief प्रदान किया। यह प्रकरण 11 जून 2023 को Learned Sole Arbitrator श्री एल.आर. शर्मा द्वारा पारित Arbitral Award से संबंधित है।
Arbitral Award में ₹3,64,22,907 की मूल राशि, ₹1 लाख की लागत तथा निर्धारित ब्याज देय किया गया था। दस्तावेज के अनुसार, 1 जनवरी 2026 तक कुल देय राशि ₹6,27,01,871 तक पहुंच चुकी थी।
यह कार्रवाई अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के एवं प्रबंध संचालक श्री रितेश कुमार अग्रवाल (IAS) के नेतृत्व में CGMSCL के प्रभावी विधिक कार्रवाई और पैरवी सुनिश्चित करने में Legal Cell की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 8, 2026एक कटोरी पानी… और 62 प्रजातियों ने सजाई प्रकृति की महफिल! वन्यजीव प्रेमी इमरान खान ने जहां रखा पानी, वहीं उतर आया रंग-बिरंगे परिंदों का संसार
छत्तीसगढ़October 8, 2026CGMSCL को हाईकोर्ट से अंतरिम राहत, ₹6.27 करोड़ के दावे वाले मामले में राहत
राष्ट्रीयOctober 8, 202642 पूर्व न्यायाधीशों ने चुनाव आयोग के समर्थन में लिखा खुला पत्र,बिना सबूत ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर उठाए सवाल, संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयासों पर जताई चिंता
छत्तीसगढ़October 8, 2026फैसला वन विभाग के पक्ष में, फिर भी वनभूमि पर अतिक्रमण का खतरा!न्यायालयीन प्रकरण में विभाग के पक्ष में स्थिति स्पष्ट होने के बावजूद कार्रवाई में देरी पर उठ रहे गंभीर सवालअब किसके इंतजार में वन विभाग?


