🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*बिलासपुर एयरपोर्ट में नौकरी लगाये जाने के नाम पर युवती से धोखाधड़ी*

On: April 15, 2021 3:06 PM

रायगढ़ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़।दिनांक 14.04.2021) को थाना तमनार में रिपोर्टकर्ता आरती चौहान पिता परमानंद चौहान उम्र 25 वर्ष साकिन मडवाडूमर थाना तमनार द्वारा अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट में *चेकर पोस्ट* में सेलेक्ट होना बता कर *72,100 रूपये* की ठगी किये जाने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता बताई कि दिनांक 03.03.2021 को अज्ञात व्यकित मोबाईल न0 पर 874581XXXX से काल कर बोला कि इसे आथोरिटी आफ इंडीया की तरफ से बिलासपुर एयरपोर्ट में चेकर पोस्ट के लिये सलेक्ट कर लिया गया हैं जिसके लिये रजिस्ट्रेशन फीस देना होगा । अज्ञात व्यक्ति yes bank का एकाउंट नंबर 07435110000XXXX में रजिस्ट्रेशन फी 2,600 रू जमा करने को कहने पर जमा की, उसके बाद दो अलग-अलग मोबाईल नम्बर से काल आया और कहा गया कि आपका रजिस्ट्रेशन हो गया है । ड्रेसेस आदि के लिये 15,000 रू देने होंगे। तब 8000 रूपये रिर्पोटकर्ता उनके खाता में जमा की । अगले दिन आपका सामान तैयार है, अधिकारियों का सील, साईन बाकी हैं जिसके लिये लेट फीस सहित 26500रू पेड करना होगा बोले उनकी बातों में आकर ICICI Bank के एकाउंट में रूपये जमा कराई , पुन: कॉल कर सैलेरी चार्ज , पास बुक के लिये 20 हजार की मांग किये तो 20 हजार रूपये जमा की । अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ज्वाइनिंग लेटर आप के घर पहुंच जायेगा बोले और इसके मोबाईल पर एक फर्जी ज्वाईनिंग लेटर व्हासअप किये । इस तरह रिपोर्टकर्ता से नौकरी दिलाने के नाम पर कुल 72100 रूपयों की ठगी कर लिये । अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना तमनार में धारा 420 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment