जगदलपुर, 15 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ जिले में लाॅकडाउन के साथ ही आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी और सामग्री को सामग्री को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही शुरु कर दी गई है। गुरुवार को कलेक्टर श्री रजत बंसल ने स्वयं शहर के थोक और चिल्हर दुकानों का औचक निरीक्षण किया ।
कलेक्टर ने शहर के मुख्य बाजार में स्थित थोक बाजार और चिल्हर विक्रेताओं के दुकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सब्जी बाजार में सब्जी विक्रेताओं से मूल्यों के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान दुकानों में मास्क का उपयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही भी की गई। निरीक्षण के दौरान छः दुकानों से 14 हजार रूपए जुर्माना वसूल किया गया।
कलेक्टर श्री बंसल के साथ राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अमले ने संजय बाजार स्थित दुकानों का निरीक्षण किया और वहां आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और उनके कीमतों के संबंध में जांच की गई। दल ने चिल्हर एवं थोक विक्रेताओं के यहां जांच करते हुए दुकान संचालकों को कालाबाजारी और जमाखोरी किए जाने पर सख्त कार्यवाही की चेतावनी दी गई और सामग्री को निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जगदलपुर श्री जी.आर. मरकाम, खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

