🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कोरोना संक्रमण से दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति दे सरकार:हेमलता शर्मा ‘फेडरेशन’

On: April 18, 2021 10:23 AM

बैकुंठपुर कोरिया (रामचरित दिवेदी वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के उप प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह एवं श्रीमती हेमलता शर्मा ने बताया कि शासकीय सेवक के दायित्वों के निर्वहन में कोरोना संक्रमण के फलस्वरूप दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति देने, प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी ने *मुख्यमंत्री के नाम पाती* लिखा है। उन्होंने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश क्रमांक एफ 7-1/2019/1-3 अटलनगर रायपुर दिनाँक *23/2/2019* के एकजाई आदेश के नियम-(8) के कंडिका (1) के अनुसार सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी पद पर संवर्ग में स्वीकृत कुल पदों के अधिकतम 10 % पदों पर अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान है। उक्त 10 % सीमा बंधन(सीलिंग) को पूर्व में आदेश जारी होने के तिथि से 1 वर्ष के लिए शिथिल किया गया था। नियम-(8) के कंडिका (4) के अनुसार अनुकंपा नियुक्ति के मामले में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर पदों की संख्या का कोई सीमा बंधन नहीं है। उन्होंने जानकारी दिया कि शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक (विज्ञान) का नवीन 8929 पद स्वीकृत है। जोकि 100 % सीधी भर्ती का पद है। पदों का 10 % अथार्त 893 पद अनुकंपा नियुक्ति के लिए रिक्त है। जबकि सरकार, अनुकंपा नियुक्ति कोटे के अंतर्गत 10 % पद को रिक्त नहीं होने का कारण बताकर तृतीय श्रेणी के पदों अनुकंपा नियुक्ति पर रोक लगाए हुए है। जिसे मौजूदा हालात में लोकहित में हटाया जाना चाहिये। उन्होंने सर्कल को बताया कि फेडरेशन ने *मुख्यमंत्री के नाम पाती* में कोरोना महामारी के इस भयावह काल में लिखा है कि अनेक शासकीय सेवक अपने दायित्वों का निर्वहन के दौरान,कोरोना संक्रमण के चपेट में आकर दिवंगत हुए हैं। फलस्वरूप उनके परिवार के सदस्यों के समक्ष आजीविका की विकट परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। कई परिवार बिखरने के स्थिति में है। कुछ मामलों में पति-पत्नी दोनों के दिवंगत होने से बच्चे अनाथ हो गए हैं। बेहद दुःखद है कि,दिवंगत शासकीय सेवक का परिवार को दोहरे विपत्ति के मार का सामना कर रहा है।विपत्ति के इस समय में,पीड़ित परिवार को सरकार का साथ और संबल मिलना आवश्यक है। इससे अन्य शासकीय सेवकों में सरकार के संवेदनशील होने का सकारात्मक संदेश जायेगा। हमारी सरकार हमारे साथ होने की भावना जागृत होगी। पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ेगा। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री के नाम पाती में लिखा है कि कोरोना महामारी के भीषण प्रकोप के दृष्टिगत,दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार के एक सदस्य को,शैक्षणिक योग्यतानुसार,समय सीमा में अनुकंपा नियुक्ति दिया जाना उचित होगा। जोकि,राज्य शासन का पुनीत कर्तव्य और सर्वोत्तम दायित्व है।वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के 10 % सीलिंग की बाध्यता को समाप्त करने का आदेश देने तथा पात्रता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति आदेश तत्काल जारी करने का कड़ा निर्देश समस्त विभागों को देने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया सर्कल को बताया कि शिक्षकों की ड्यूटी कोरोना केंद्र सहित कोरोना संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम के कार्यों में लगाई गई है।कोरोना ट्रेसिंग,रेलवे स्टेशन पर स्क्रीनिंग,प्राइमरी कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग,आइसोलेशन सेंटर में,जिलों के बॉर्डर बैरियर पर ड्यूटी लगाया गया है। ड्यूटी में उपस्थित नहीं होने पर वेतन रोकने और निलंबन की धमकी दिया जा रहा है,जोकि बेहद शर्मनाक है। न कोई प्रशिक्षण,न कोई बीमा,न कोई रक्षात्मक उपकरण,सीधे काग़ज के टुकड़े में कार्य करने का आदेश थमाया जा रहा है। शिक्षा विभाग के आला अधिकारी इस मुद्दे पर मुँह छुपा के बैठे हैं।जिला प्रशासन शिक्षकों को कोरोना के काल में झोंक रहा है,प्राणघातक कार्य करने दबाव डाल रहा है। नियुक्ति के सेवाशर्तों का उल्लंघन हो रहा है,लेकिन विभागीय अधिकारी मौन धारण किये हुए हैं। फेडरेशन का कहना है कि शिक्षकों को संगठित होकर,किसी भी प्रकार का दुर्घटना होने के स्थिति में,आदेश जारी करने वाले अधिकारी के जिम्मेदार होने का पत्र जमा कर पावती लेना चाहिए

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment