*आईएमए ने दिए BiPAP वाले वेंटीलेटर के अधिक उपयोग के सुझाव*

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) आईएमए अध्यक्ष डॉ अविजीत रायजादा के नेतृत्व में आईएमए की विशेष टीम ने नगर विधायक शैलेश पांडेय से कोरोना संक्रमण के फैलाव के रोकथाम के संबंध में विस्तृत चर्चा हेतु मुलाकात की एवं आवश्यक तथा महत्वपूर्ण सुझाव दिए। आईएमए के दल जिसमे श्री अविजीत राईज़ादा श्री अभिषेक घात्गे श्री नितिन जुनेजा श्री अखिलेश देओरस श्री पृशन्त द्विवेदी श्रीमती नथाशा सोनी श्री हेमन्त चतृजी श्री विनोद तिवारी

श्री शसाँक सिंह श्री शशिकान्त साहू श्री उयिके सभी डॉक्टरो और पूरे आई एम ए के सभी 450 चिकित्सक ने अपनी टीम को भेज कर नगर विधायक को बताया कि वर्तमान में कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में ऑक्सीजन एवं वेंटीलेटर का उपयोग अत्यधिक करना पड़ रहा है, अस्पतालों में ऑक्सीजन एवं वेंटीलेटर की कमी है, स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन BiPAP वेंटीलेटर के इस्तेमाल से वेंटीलेटर उपयोग में कमी लाई जा सकती है, ये मशीन कोरोना संक्रमित रोगों के इलाज में जीवन रक्षक का कार्य कर रही है इसे कम खर्च में उपयोग में लाया जा सकता है
क्या है BiPAP मशीन और कैसे करती है काम…?
आईएमए अध्यक्ष डा अविजित रायजादा के मुताबिक कोरोना के मरीजों के इलाज में BiPAP मशीन का काफी इस्तेमाल किया जा रहा है. इस मशीन का इस्तेमाल फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के इलाज के लिए, सांस लेने में दिक्कत महसूस करने पर किया जाता है या जिन मरीजों को रात को सोते समय सांस लेने में समस्या होती है, उनके लिए किया जाता है, यह मशीन फेफड़ों के उस हिस्से तक एयर पहुंचाती है जहां ऑक्सीजन पहुंचने में रुकावट होती है. ये जहां ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही वहां दो तरह के ऑक्सीजन प्रेशर फेफड़ों तक पहुंचाती है फेफड़े के सामान्य हिस्से में प्रेशर को कंट्रोल भी करती है कोरोना के समय में इस मशीन का इस्तेमाल उन मरीजों के लिए किया जा रहा है, जिनके फेफड़ें ऑक्सीजन खींचने में पूरी तरह से सक्षम नहीं होते साथ ही उनके लिए भी जिनका Spo2/ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल कम हो जाता है BiPAP मशीन से कोरोना के काफी मरीज ठीक हुए हैं
नगर विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव से की चर्चा
समीक्षा बैठक में आईएमए की टीम ने नगर विधायक को विशेष एवं महत्वपूर्ण सुझाव दिए और कोरोना संक्रमित मरीजों के उपचार में BiPAP मशीन के के अत्यधिक उपयोग करने के सुझाव दिए, आईएमए के सुझाव को नगर विधायक ने गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस सिंहदेव देव से फोन पर चर्चा की और सुझाव से अवगत कराया, मंत्री ने कहा कि इसके लिए स्वास्थ्य सचिव से चर्चा कर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

