● *ट्रक में लोड़ 24 टन कबाड सामान लोहे का एंगल, बड़े वाहनों के पार्ट्स की ट्रक समेत जप्ती* …..
रायगढ़। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को मुखबिर से सूचना मिला कि सारंगढ़ की ओर से महाराष्ट्र नम्बर की एक ट्रक में अवैध कबाड लोड़ होकर घरघोड़ा की ओर जाने के लिये निकली है जो कोतरारोड़ बेरियर क्रास कर घरघोड़ा रोड़ पर आगे बढ़ रही है । तत्काल कोतवाली प्रभारी ढिमरापुर चौंक पर ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक श्यामदेव साहू व आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ को उर्दना की ओर रवाना होकर कार्यवाही का निर्देश दिये । स्टाफ द्वारा *उदय टेलर तिराहा उर्दना रोड़ पर* नाकेबंदी कर *ट्रक क्रमांक MH-19-Z-9651* को रोककर चेक किये । वाहन में लोहे के एंगल, बड़े वाहनों के कटिंग पार्टस लोड था । वाहन चालक *सैययद करीम पिता सैय्यद ईस्माइल उम्र 40 वर्ष निवासी सांईबाड़ा फैजल खां पुरा मुकाम पोस्ट बडनेरा थाना नादुंरा जिला बलडना (महाराष्ट्र)* वाहन में लोड कबाड़ के संबंध में कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया । स्टाफ द्वारा वाहन का वजन कराया गया, जिसमें *24.260 टन कबाड़ कीमती 9,30,371 रूपये* का कबाड़ लोड़ था जिसे कब्जे में लिया गया । आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

