जगदलपुर 22 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / भानपुरी थाना क्षेत्र के तारागांव से पुलिस ने जिले में लागू लॉक डाउन के दौरान बुधवार की शाम दो शराब तस्करों को पकड़ने में कामयाबी पाई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हजारों रुपयों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया है।
भानपुरी टीआई राजेश मरई ने बताया कि जिले में लागू लॉक डाउन के दौरान बस्तर पुलिस अधीक्षक दीपक झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा के दिशा निर्देश और एसडीओपी उदयन बेहार के मार्गदर्शन में क्षेत्र में गैर कानूनी गतिविधियों पर नजर बनाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की मैक्स वाहन में दो लोग संदिग्ध सामान लेकर कुम्हली की तरफ से तारागांव की ओर जा रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तारागांव एनएच 30 में नाकेबंदी करते हुए वहां से गुजरने वाले वाहनों की तलाशी लेना शुरू किया। इसी दौरान पुलिस ने कुम्हली की तरफ से आ रही एक मैक्स वाहन सीजी 13 सी 0591 को रोक लिया। रोकने के बाद पुलिस ने वाहन में सवार दो युवकों से पूछताछ करते हुए वाहन की तलाशी लेना शुरू किया। तलाशी में पुलिस ने वाहन में रखे सफेद रंग की कार्टून में से एमपी की बनी अंग्रेजी शराब की 50 पौवा बरामद किया। जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये आंकी गई है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल ही दोनों आरोपियों अशोक दीवान (30) और नयेन्द्र सिंह उर्फ बबलू (23) निवासी बाकेल खासपार को गिरफ्तार कर लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कुम्हली निवासी रोमनाथ नाम के एक व्यक्ति ने उनको यह शराब बेचने के लिए दिया था। यह शराब बेचने के बाद शराब की दो और पेटियां रखने की बात रोमनाथ ने आरोपियों से कही थी। फिलहाल पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्व करते हुए आरोपियों को गिरिफ्तार कर लिया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

