जगदलपुर 22 अप्रैल 2021
वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी / जगदलपुर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक एवं जैन समाज के पूर्व संरक्षक सिरेमल जी जैन ने 92 वर्ष की आयु में अन्न, दवा आदि का त्याग कर यावत जीवन संथारा व्रत का प्रत्याख्यान लिया श्री सिरेमल जैन विगत कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे ,उन्होंने प्रभु की शरण में जाने की इच्छा व्यक्त की और परिवार जनों ने उन्हें इस बात की सहमति प्रदान की, उल्लेखनीय है जैन धर्म में संथारा एक व्रत की भांति है और श्रावक के अंतिम मनोरथ के रूप में संथारा को माना जाता है । जब किसी व्यक्ति को लगता है कि कोई भी चिकित्सा सुविधा उसे ठीक नहीं कर सकती और जब अंतिम समय नजदीक आया जान पड़ता है तो व्यक्ति स्वयं की इच्छा से तीन या चार आहार का त्याग कर प्रभु की शरण ले सकता है यही संथारा व्रत होता है ।
जैन धर्म में संथारा पूर्वक अवसान को बहुत ही उच्च कोटि का अवसान माना गया है सिरेमलजी जैन का दृढ़ निश्चय ही उन्हें इस मार्ग की ओर अग्रसर करता है। समाज में सेवा के क्षेत्र में सिरेमल जैन जी ने अपना बहुत योगदान दिया, वे अपनी बातों को स्पष्ट रूप से कहे जाने के लिए जाने जाते रहे हैं, संथारा व्रत लेने के बाद जैन परिवार में धार्मिक भजन एवं धार्मिक मंत्रों का उच्चारण निर्बाध रूप से जारी है और यह अनवरत तब तक चलता रहेगा जब तक संथारा लेने वाले श्री जैन पूरी तरह से प्रभु शरण में लीन ना हो जाएं, श्री जैन की अंतिम सांस तक यह संथारा व्रत चलता रहेगा।
आज बस्तर सांसद दीपक बैज, चित्रकूट विधायक राजमन बेंजाम भी श्री जैन के निवास पहुंचकर संथारा व्रत धारण किए श्री जैन को प्रणाम किया।
श्री सिरेमल जैन गौतमचंद जैन,जगदलपुर विधायक रेखचन्द जैन,संतोष जैन एवं रमेश जैन के पिताश्री हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण

